Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देश

हरियाणा विधान सभा चुनाव 2019 : BJP करेगी डोर-टू-डोर प्रचार

पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजय संकल्प रैली। भाजपा इस उत्साह को बरकरार रखना चाहती है। जो लक्ष्य और काम चुनाव के लिए मिला है, उसकी रैली के बाद समीक्षा हुई। दिल्ली रोड स्थित एक निजी बैक्वेंट हॉल में कोर ग्रुप की बैठक हुई। विधानसभा चुनाव की तैयारियों की सीधे निगरानी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। वह रोहतक में दो दिवसीय दौरे पर आएंगे।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट, केंद्रीय कृषि कल्याण मंत्री नरेंद्र तोमर की मौजूदगी में बैठक हुई। देर रात तक चली बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की समीक्षा की गई। विधान सभा चुनाव की रणनीति भी बनाई गई। इसमें तय हुआ है कि अब 11 से 15 सितंबर तक डोर-टू-डोर के साथ ही प्रदेश सरकार के विकास कार्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान भी शुरू होगा।

वहीं, 16 व 17 सितंबर को बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा रोहतक में करेंगे विधान सभा चुनाव को लेकर दौरा करेंगे। बैठक के दौरान राव इंद्र जीत, रत्न लाल कटारिया, बीरेंद्र ङ्क्षसह, कृष्णपाल गुर्जर, शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, कृषि मंत्री ओपी धनखड़ आदि बैठक में रहे।

मोदी ने बताया क्यों दें मनोहर का साथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोहतक की विजय संकल्प रैली और पन्ना प्रमुखों के महासम्मेलन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार की पांच साल की उपब्धियों पर एक-एक कर मुहर लगा गए। मोदी ने साफ तौर पर कहा कि मनोहर लाल और उनकी टीम ने निष्पक्ष भाव से सबका साथ सबका विकास की रीति-नीति पर चलते हुए जो कार्य किए, उन्हीं की वजह से राज्य की जनता विधानसभा चुनाव में भाजपा के अलावा मनोहर के साथ खड़ी रहेगी।

पीएम ने कहा कि पांच साल में मनोहर सरकार ने सरकारी व्यवस्था से अपने-पराए का भेद हटा दिया। न तो मनोहर ने अपने के नाम पर किसी को कुछ दिया और न ही पराए के नाम पर किसी को उसके हक से वंचित रखा। पांच साल में मनोहर सरकार ने भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया है। सरकार के संरक्षण में किसी भी भ्रष्टाचार का आरोप मनोहर लाल सरकार पर उनके विरोधी भी नहीं लगा सकते।

बंद कर दी सरकारी नौकरियों में बंदरबांट

सरकारी नौकरियों में बंदरबांट की गलत परंपरा को खत्म करने पर भी मोदी ने मनोहर सरकार की पीठ थपथपाई और कहा कि पूरे प्रदेश की जनता इससे खुश है। इतना ही नहीं, बेरोजगारों को रोजगार के अवसर देकर और उनके लिए स्वरोजगार के क्षेत्र में मदद का जरिया बनकर एक कीर्तिमान स्थापित किया है। शिक्षकों के लिए ऑनलाइन ट्रांसफर नीति की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इससे लाखों शिक्षकों को जो राहत मिली है वह दूसरे प्रदेशों के लिए भी अनुकरणीय हो गई है।

विरोधियों को सुनाई खरी-खरी

मनोहर सरकार की प्रशंसा करते हुए और पांच साल में भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए प्रधानमंत्री मोदी राज्य के सीएलयू घोटालों को लेकर विपक्षी नेताओं पर वार करने से भी नहीं चूके। उन्होंने साफ कहा कि किसानों की जमीन के नाम पर जो भ्रष्टाचार का खेल होता था, उसे मनोहर सरकार ने जड़मूल से खत्म कर दिया है। इन उपलब्धियों को गिनाते के बाद प्रधानमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि इनके आधार पर भी राज्य की जनता विधानसभा चुनाव में भाजपा के अलावा मनोहर के साथ खड़ी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!