Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

“उत्तराखंड में EVM के साथ हो सकती है छेड़छाड़” : हरीश रावत

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 फ़रवरी 2022, शुक्रवार, देहरादून। उत्तराखंड में चुनाव 14 फरवरी 2022 को खत्म हो गए। पर पूर्व सीएम व लालकुआं से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत अपने बयानों से प्रदेश का सियासी पारा गर्म किए हुए हैं। वह लगातार अपने क्षेत्र में सक्रिय हैं। जगह-जगह घूमकर अनेक घोषणाएं  कर रहे हैं। प्रदेश में 10 मार्च को मतगणना की जाएगी। पर उससे पूर्व हरदा अपने बयानों से छाए हैं। वह मतदाताओं से रुझान को लेकर फीडबैक लेने में व्यस्त है। इसी बीच पूर्व मुख्यमत्री हरीश रावत ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से छेड़छाड़ की आशंका जताई है

शुक्रवार को हल्दुचौड़ में कार्यकर्ताओ से मुलाक़ात करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने पूरे प्रदेश के आंकड़े लिए है। कार्यकर्ताओ व मतदाताओं के फीडबैक के अनुसार भाजपा हार रही है। जिसका अंदाजा भाजपा को लग गया है। जिससे बौखलाकर भाजपा द्वारा ईवीएम में छेड़छाड़ या फिर ईवीएम बदलने की घटना को अंजाम दिया जा सकता है। उन्होंने लोकतंत्र के प्रहरियों से इसपर नजर बनाये रखने की अपील की। उन्होंने कहा की कांग्रेस भी इसे लेकर सजग है।

पूर्व सीएम हरीश रावत का कहना है कि पोस्टल बैलट को बदला भी जा सकता है। हरीश रावत कहते हैं कि विधानसभा चुनाव के परिणामों को लेकर भाजपा डरी हुई है और इस तरह की सूचना है कि ईवीएम से छेड़छाड़ हो सकती है, क्योंकि भाजपा सरकार में कुछ भी मुमकिन है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!