Breaking News :
>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने देश के 5 राज्यों में हुए चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर खुलकर रखी अपनी बात

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 मार्च, 2022, बुधवार, देहरादून। देश के पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में होने वाले चुनावों के परिणाम दस मार्च को आ जाएंगे। इस बीच कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने बड़ा बया दिया है। उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश को छोड़कर अन्य चार राज्यों में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बना रही है। पुलिस और अन्य विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के पास पोस्टल बैलेट न पहुंचने के सवाल पर हरदा ने कहा कि भाजपा सरकार में कुछ भी हो सकता है।

उत्तर प्रदेश में अभी दो चरण में मतदान शेष है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी वहां चुनाव प्रचार कर चुके हैं। मंगलवार को लालकुआं लौटे रावत ने कांग्रेस नगर अध्यक्ष गुरदीप सिंह के आवास में पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन मामले को राष्ट्रीय संकट मानते हुए कहा कि भारतीयों की जल्द सुरक्षित वापसी कराई जानी चाहिए। जबकि केंद्र सरकार यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को लाने का प्रयास कम और प्रचार ज्यादा कर रही है। यूक्रेन में जब युद्ध शुरू हुआ तब केंद्र सरकार को भारतीयों की याद आई। वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी के उस बयान पर भी हरदा ने चुटकी ली जिसमें उन्होंने कहा था कि 10 मार्च को कांग्रेस पार्टी का सरकार बनाने का भ्रम टूट जाएगा। बोले, भाजपा के कर्म खराब थे, इसलिए भ्रम उनका ही टूटना है। उत्तर प्रदेश को छोड़कर उत्तराखंड समेत चार राज्यों में कांग्रेस बहुमत का आंकड़ा पार करेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि लालकुआं विधानसभा की मतदाता सूची में शामिल पुलिस व पीएसी के जवान रुद्रपुर की दोनों वाहिनियों में बड़ी संख्या में तैनात हैं। लेकिन पता चला है कि एक मार्च तक भी उन्हें पोस्टल बैलेट नहीं मिले। इसलिए उन्हें भटकना पड़ रहा है। मंगलवार रात फेसबुक पर पोस्ट करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी को इस जानकारी से अवगत करा दिया गया है। मगर सवाल खड़ा होता है कि कब पोस्टल बैलेट मिलेंगे और कब ये कर्मचारी वोट का इस्तेमाल करेंगे। हरदा के मुताबिक सिर्फ एक-दो क्षेत्र को चिन्हित करना और वोटिंग के इच्छुक कर्मियों तक मतपत्र का न पहुंचना कई संदेहों को जन्म देता है। क्या माननीय चुनाव आयोग इस बात का संज्ञान लेना चाहेगा? पूर्व सीएम ने कहा कि आखिर कोई तो है मतदान के अधिकार का उपयोग करने से रोक रहा है। अगर आशंका सही है तो यह एक दंडनीय अपराध है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!