Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादून

हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

निशंक ने अपनी स्वरचित पुस्तकें व कृतियां महाराज को भेंट की

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 जुलाई 2023, रविवार, देहरादून। हरिद्वार से भाजपा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने रविवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश की विकास योजनाओं, हरिद्वार सहित उत्तराखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बरसात के कारण प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवम्् बचाव कार्यों सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। सांसद निशंक ने महाराज को अपनी स्वरचित पुस्तकें एवम् कृतियों का संकलन भी भेंट किया। निशंक ने श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में उनके द्वारा रचित कुछ पुस्तकों को छात्र-छात्राओं के लिए रखवाने का भी आग्रह किया। सांसद ने श्री गुरु राम राय ग्रुप के संस्थानों के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने विशेषरूप से श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की प्रशंसा की। श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टरों व स्टाफ के योगदान की भी भूरी भूरी सरहाना की।

रविवार सुबह 10ः00 बजे हरिद्वार सांसद का काफिला श्री दरबार साहिब पहुँचा। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार सांसद का स्वागत किया गया। महाराज ने सांसद को श्री दरबार साहिब का का स्मृति चिन्ह भेंट किया। सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेका और श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आर्शीवाद प्राप्त किया। शिष्टाचार भेंट के दौरान हरिद्वार सहित उत्तराखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बरसात के कारण प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवम् बचाव से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा हुई। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज व सांसद निशंक ने चमोली में हुई घटना से प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

सांसद निशंक ने जानकारी दी कि थानो में लेखक गांव विकसित किया जा रहा है। उत्तराखण्ड के ऐसे साहित्यकार, लेखक, कवि जिन्होंने हिन्दी साहित्य एवम समाज के लिए अमूल्य योगदान दिया है लेकिन किन्हीं कारणों से वे अभी तक केवल भूली बिसरी यादों में रह गए हैं, लेखक गांव ऐसी महान विभूतियों को समाज के सामने लाने व उन्हें पहचान दिलाने का काम करेगा। निशंक ने महाराज को लेखक गावों में आने का निमंत्रण भी दिया। उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को सरकार का मजबूत सहयोगी बताया। कहा कि एसजीआरआर बहुत बड़ा संस्थान है व समाजसेवा के लिए समर्पित है। सरकार की ओर से हमेशा एसजीआरआर ग्रुप को पूरा पूरा सहयोग किया जाएगा।

महाराज ने सांसद निशंक को शिक्षा के क्षेत्र में एसजीआरआर संस्थान के द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी दी। कागिलेगौर है कि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के अन्तर्गत संचालित पब्लिक स्कूलों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये जा रहे हैं। एसजीआरआर एजुकेशन मिशन दशकों से गुणवत्तापरक शिक्षा रियायती दरों पर प्रदान कर रहा है। सांसद ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी एसजीआरआर एजुकेशन मिशन इसी प्रकार जन हित से जुड़े उल्लेखनीय कार्य करता रहेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!