Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

Haridwar LokSabha Seat: मोदी लहर में निशंक ने तोड़ा अपना रिकार्ड

हरिद्वार। मोदी मैजिक की सुनामी ने लगातार दूसरी बार हरिद्वार संसदीय सीट पर भाजपा का परचम लहराया है। यहां भाजपा प्रत्याशी रमेश पोखरियाल निशंक ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटम प्रत्याशी कांग्रेस के अंबरीष कुमार को दो लाख 54 हजार 786 मतों के अंतर से हराया।

सपा-बसपा-रालोद महागठबंधन के प्रत्याशी डॉ. अंतरिक्ष सैनी बामुश्किल अपनी जमानत बचाकर तीसरे नंबर पर रहे। राज्य निर्माण के बाद हरिद्वार संसदीय सीट पर अब तक हुए तीन संसदीय चुनावों में अलग-अलग राजनीतिक दलों को जीत हासिल हुई है।

2004 में सपा, 2009 में कांग्रेस और 2014 में भाजपा ने यहां जीत हासिल की थी। यह पहला मौका है जब किसी राजनीतिक दल के प्रत्याशी ने यहां लगातार दूसरी बार जीत हासिल की। भाजपा ने उन विधानसभा क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया, जहां उसके विधायक नहीं हैं।

ये सभी विधानसभा कांग्रेस और बसपा के वर्चस्व वाली मानी जाती हैं। भाजपा की जीत में मोदी लहर का प्रताप, ठोस चुनावी रणनीति, प्रत्याशी के तौर पर रमेश पोखरियाल निशंक जैसे जाने-पहचाना चेहरे को समय से चुनाव मैदान में उतारना अहम रहा। इसके विपरित कांग्रेस का प्रत्याशी चयन में देरी और गुटबाजी हार का कारण रहा।

सपा-बसपा और रालोद के महागठबंधन के डॉ. अंतरिक्ष सैनी अपनी बिरादरी और बसपा के कैडर वोटों के सहारे रहे। इसका उन्हें खमियाजा भुगतना पड़ा।

भाजपा की जीत में क्षेत्र विशेष में मतदाताओं के वोट प्रतिशत के घटने-बढ़ने के साथ-साथ प्रत्याशी विशेष की जगह नेता विशेष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति रुझान दिखाना सबसे महत्वपूर्ण रहा।

हरिद्वार जिले की अल्पसंख्यक बाहुल विधानसभा मंगलौर, भगवानपुर, पिरान कलियर, लक्सर, खानपुर, झबरेड़ा, ज्वालापुर और हरिद्वार ग्रामीण विधानसभाओं में शहरी क्षेत्र की विधानसभाओं से अधिक मतदान का होने से आशंका जताई जा रही थी। मतदान प्रतिशत अधिक होने के कारण परिणाम भाजपा के प्रतिकूल लग रहा था।

बावजूद इसके परिणाम भाजपा के अनुकूल ही रहा। इसके विपरीत देहरादून की धर्मपुर, डोईवाला और ऋषिकेश, हरिद्वार की हरिद्वार शहर, हरिद्वार ग्रामीण, रानीपुर, ज्वालापुर, रुड़की, लक्सर, झबरेड़ा, खानपुर विधानसभा में भी भाजपा ने बढ़त बनाए रखी।

निशंक ने 2014 लोकसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की धर्मपत्नी रेणुका रावत को विपरीत परिस्थितियों में करीब पौने दो लाख मतों के अंतर से पराजित किया था। इस बार उस अंतर को बढ़ाते हुए उसे ढाई लाख से अधिक पहुंचा दिया।

हर वर्ग, धर्म, जाति और समुदाय का मिला समर्थन

सामाजिक तौर पर हरिद्वार संसदीय क्षेत्र की 14 में से आठ मंगलौर, भगवानपुर, पिरान कलियर, लक्सर, खानपुर, झबरेड़ा, ज्वालापुर और हरिद्वार ग्रामीण पर किसान, अल्पसंख्यक और आरक्षित वर्ग का वर्चस्व है। वहीं, तीन हरिद्वार शहर, भेल-रानीपुर और आंशिक रूप से लक्सर में श्रमिकों का बोलबाला है।

हरिद्वार शहर और ऋषिकेश में संतों के साथ-साथ पर्वतीय समाज, पंजाबी-ब्राह्मण मतदाताओं की अधिकता है। डोईवाला और धर्मपुर विधानसभा में पर्वतीय समाज प्रभावी है। सभी विधानसभाओं में भाजपा का बेहतर प्रदर्शन रहा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!