Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देश

हरि सिंह ने कहा था J&K आजाद भारत का हिस्‍सा होगा

विलय संधि के 72 साल बाद हुआ पूरा मिलन, हरि सिंह ने कहा था J&K आजाद भारत का हिस्‍सा होगा

नई दिल्‍ली  महाराजा हरि सिंह की ओर से जम्मू कश्मीर के देश में विलय के समझौते पर हस्ताक्षर करने के लगभग 72 साल बाद अब राज्य का देश के साथ पूरा मिलन हो गया है। दावा किया जाता रहा कि अनुच्छेद 370 के आधार पर जम्मू कश्मीर भारत से जुड़ पाया, जबकि हकीकत यह है कि बाद में जोड़े गए प्रावधान ही राज्य को पूरे देश से मिलने से रोक रहे थे। अनुच्छेद 370 के पक्षकार यह भी कहते रहे कि राजा विशेष दर्जे के पक्ष में थे, लेकिन वह इस तथ्य को नकार नहीं सकते कि 1930 के दशक में गोलमेज सम्मेलन में राजा ने साफ शब्दों में कहा था कि भारत जब एक स्वतंत्र राष्ट्र बनेगा तो वह उसका हिस्सा बनेंगे।

यह है अधूरा सच
केंद्र सरकार के विधेयक से अब 72 सालों के अधिमिलन के बाद सोमवार को जम्मू कश्मीर का भारत से पूरा मिलन हो गया। इससे पूर्व जब इन प्रावधानों को हटाने की बात की जाती तो कहा जाता कि तत्कालीन महाराजा हरि सिंह ने विशेष परिस्थितियों में राज्य की विशेष पहचान के संरक्षण का यकीन दिलाए जाने पर ही विलय समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इसलिए यह अनुच्छेद जरूरी है, लेकिन यह पूरा सच नहीं है।

दंगों की जमीन हुई तैयार 
इतिहास के जानकार मानते हैं कि अनुच्छेद 370 के पक्षकार इस तथ्य को नहीं नकार सकते कि राजा ने गोलमेज सम्मेलन में ब्रिटिश राज को चुनौती देते हुए कहा था कि भारत और इसके लोगों के साथसाथ और ब्रिटिश इंडिया से बाहर की सभी भारतीय रियासतों से बराबरी का व्यवहार होना चाहिए। हालांकि इस सम्मेलन के बाद जम्मू कश्मीर का सियासी घटनाक्रम तेजी से बदला और महाराजा के खिलाफ अचानक विरोध की आवाज तेज हो गई। लाहौर और पश्चिमी पंजाब (फिलहाल पाकिस्तान में) से कई मुस्लिम लोगों का कश्मीर में आगमन हुआ और 1931 के दंगों की जमीन तैयार हुई।

मुस्लिम कांफ्रेंस का उभार 
उसके बाद मुस्लिम कांफ्रेंस रियासत में विशेषकर कश्मीर घाटी में तेजी से उभरी। इसके प्रमुख नेता शेख अब्दुल्ला ने लाहौर, अलीगढ़ समेत अन्य राज्यों में अपने संपर्कों और कांग्रेस के तत्कालीन नेता जवाहर लाल नेहरू से अपने रिश्तों का पूरा इस्तेमाल किया। भारतीय उपमहाद्वीप में बदलते घटनाक्रम को देखते हुए शेख अब्दुल्ला ने गैर मुस्लिमों को जोड़ने के लिए अपने संगठन का नाम बदलकर नेशनल कांफ्रेंस कर दिया। इस दौरान आजादी तो मिली, लेकिन बंटवारे का दर्द भी दे गई। शायद राजा ने इसकी कल्पना नहीं की थी।

पाक ने कश्मीर पर हमला बोला
विशेषज्ञों के अनुसार, उस समय उनके लिए दोनों में से एक देश को चुनना शायद मुश्किल था और इसीलिए भारत-और पाकिस्तान दोनों के साथ हरिसिंह ने यथास्थिति कायम रखने का समझौता किया। महाराजा के लिए दोनों में किसी एक को चुनना तत्कालीन परिस्थितियों में मुश्किल था, क्योंकि जम्मू कश्मीर मुस्लिम बहुल राज्य था और भारत -पाक विभाजन मजहब के आधार पर था। इससे पहले कि महाराजा अपना फैसला लेते अक्टूबर 1947 को पाकिस्तान ने समझौता तोड़ कश्मीर पर हमला बोल दिया।

भारी पड़ा पाकिस्तान पर विश्वास
23 सिंतबर 1947 को सरदार पटेल ने नेहरू को जम्मू कश्मीर को भारत में मिलाने के लिए उचित कदम उठाने की सलाह दी। पाकिस्तान द्वारा कश्मीर पर हमले की महाराजा हरि सिंह को भी सूचना थी, लेकिन पाकिस्तान के धोखे को भांप नहीं पाए। उन्होंने भारत से संपर्क किया। 22 अक्टूबर 1947 को पाक सेना ने कबाइलियों के साथ मिलकर हमला बोल दिया और पुंछ का एक इलाका पाकिस्तान के कब्जे में चला गया। दो दिन बाद 24 अक्टूबर को कबाइली और पाकिस्तानी सैनिक बारामुला तक पहुंच गए। महाराजा सदमे में थे और वह श्रीनगर छोड़ अगले दिन जम्मू पहुंच गए। उन्होंने अपने एसीडी से कहा था कि अगर दिल्ली से कोई सकारात्मक संदेश नहीं आता है और भारत विलय के लिए नहीं मानता है तो वह उन्हें गोली मार दें।

बाद में आया अनुच्छेद 370 
इस बीच राज्य के प्रधानमंत्री मेहरचंद महाजन की दिल्ली में कोशिशें रंग लाई और गृहसचिव वीपी मेनन राज्य में पहुंचे। महाराजा के आगे शर्त रखी गई कि वह अंतरिम सरकार बनाएं और सभी अधिकार शेख अब्दुल्ला को सौंप दें। महाराजा ने विलय समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए और जम्मू कश्मीर भारत का हिस्सा बन गया। उस समय तक अनुच्छेद 370 कहीं नहीं था।

नेहरू की गलती सुधारी 
इतिहासकार प्रो. हरि ओम का कहना है कि उस समय महाराजा ने अगर विलय में कुछ शर्तें रखी भी थी तो वह स्थायी नहीं थी। इन्हें बहुत पहले हटा देना चाहिए था। उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने उस समय एक गलती की थी जिसे अब केंद्र सरकार ने सुधार दिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!