Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदिल्ली

‘राहुल की हर बात झूठी, विदेश में जाकर भारत की छवि खराब करने का किया काम’ : हरदीप पुरी

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 20 मार्च 2023, नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलता नजर आ रहा है। बीते कई दिनों से सत्ता पक्ष और विपक्ष अपनी-अपनी मांगों के चलते संसद की कार्यवाही को चलने नहीं दे रहे हैं। इस बीच आज एक बार फिर संसद की कार्यवाही में घमासान मचने की संभावना है। वहीं, कार्यवाही शुरू होने से पहले ही सरकार ने अपने मंत्री हरदीप सिंह पुरी को राहुल के खिलाफ उतार दिया है।

सरकार और भाजपा नेता एक बार फिर आज राहुल गांधी से उनके लंदन वाले बयान को लेकर माफी की मांग करेंगे। राहुल के लोकतंत्र और भारतीय मीडिया पर दिए बयान को लेकर सरकार पहले से ही हमलावर है और उनकी माफी पर अड़ी है। हालांकि, अमित शाह ने स्पीकर से मिलकर गतिरोध खत्म करने की बात कही है, लेकिन वैसा होता फिलहाल संभव नहीं लग रहा है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की हर बात झूठी होती है : हरदीप पुरी

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिहं पुरी ने आज संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले राहुल गांधी को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की हर बात झूठी होती है। पुरी ने कहा कि राहुल ने विदेश में जाकर भारत की छवि खराब करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र और प्रेस पर कोई सवाल उठा ही नहीं सकता है।

विपक्षी नेता आज संसद में भाजपा को घेरने के लिए रणनीति बनाने में जुट गए हैं। इसके लिए समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों के नेताओं ने संसद में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यालय में सदन के पटल की रणनीति बनाने के लिए बैठक की।

एक तरफ जहां विपक्षी सांसद राहुल के पक्ष में एकजुट दिख रहे हैं। वहीं, सभी विपक्षी पार्टियां अदाणी मामले में जेपीसी की जांच की मांग कर रही हैं। विपक्ष का कहना है कि जेपीसी ही इस मामले में स्थिति साफ कर सकती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!