Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर 17 अक्टूबर को करेंगे प्रदर्शन

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 अक्टूबर 2020, बुधवार, देहरादून। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की मांगों का समर्थन करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सचिवालय कूच करके त्रिवेंद्र सरकार पर बेरोजगारी को लेकर जमकर निशाना साधा था। पूर्व सीएम हरीश रावत ने बेरोजगारी के खिलाफ 17 अक्टूबर को हरिद्वार के सिडकुल में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

हरीश रावत ने कहा कि बेरोजगारी के खिलाफ एनएसयूआई की तरफ से आयोजित प्रदर्शन में भाग लेने के बाद वे रुद्रपुर और हरिद्वार सिडकुल में प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने इसका संकल्प बहुत पहले ले लिया था कि वह बढ़ती बेरोजगारी के सवाल पर हरिद्वार और रुद्रपुर सिडकुल में एक परिक्रमा कर अपना आक्रोश व्यक्त करेंगे। अब उन्होंने 17 अक्टूबर को हरिद्वार में सवेरे 10 बजे 9 लोगों के साथ एक ऐसी परिक्रमा करने का संकल्प लिया है। उन्होंने इसका उद्देश्य बताते हुए कहा कि यह परिक्रमा सिडकुल में रिक्त पड़े हुए पदों पर स्थानीय नौजवानों को रोजगार मुहैया कराना है। इसके साथ ही वहां कार्यरत जो नौजवान हैं, उनको उनके श्रम का उचित लाभ मिल पाए। हरीश रावत ने कहना कि उनका उद्देश्य इस ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करना है। वे चाहते हैं कि खाली पदों को भरने के लिए सिडकुल क्षेत्र के उद्यमियों के साथ राज्य सरकार एक एमओयू भी हस्ताक्षर करे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!