Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

सभी मीडिया कर्मियों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की बधाई : जेसीपी अध्यक्ष

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 नवम्बर 2021, मंगलवार, देहरादून। आज राष्ट्रीय प्रेस दिवस (National Press Day) है। पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है। राष्ट्रीय प्रेस दिवस हर साल 16 नवंबर को मनाया जाता है। इस अवसर पर जनता कैबिनेट पार्टी (जेसीपी) की केंद्रीय अध्यक्ष, प्रसिद्ध समाज सेवी एवँ राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने पत्रकारिता जगत से जुड़े सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

Bhavna Pandey

मीडिया को जारी अपने शुभकामना संदेश में भावना पांडे ने कहा- “लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहे जाने वाले ‘मीडिया जगत’ से जुड़े सभी कर्मचारियों को ‘राष्ट्रीय प्रेस दिवस’ (National Press Day) की हार्दिक शुभकामनाएं। आप सभी लोकतंत्र के ‘सजग प्रहरी’ हैं। राष्ट्र की उन्नति हेतु आप सभी के प्रयासों को कोटिशः नमन।’

उन्होंने कहा कि इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य प्रेस की आजादी के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना है। साथ ही ये दिन अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बनाए रखने और उसका सम्मान करने की प्रतिबद्धता की बात करता है। प्रेस की आजादी के महत्व के लिए दुनिया को आगाह करने वाला ये दिन बताता है कि लोकतंत्र के मूल्यों की सुरक्षा और उसे बहाल करने में मीडिया अहम भूमिका निभाता है।

 

जेसीपी अध्यक्ष भावना पांडे ने कहा कि भारत एक लोकतंत्र देश है। भारत में प्रेस की स्वतंत्रता भारतीय संविधान के अनुच्छेद-19 में भारतीयों को दिए गए अभिव्यक्ति की आजादी के मूल अधिकार से सुनिश्चित होती है। आज (मंगलवार) राष्ट्रीय प्रेस दिवस (National Press Day) के अवसर पर सभी पत्रकार बंधुओं को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Loading

error: Content is protected !!