Breaking News :
>>जैकी श्रॉफ बने सुपरहीरो, ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का टीजर रिलीज>>सीमांत गांवों के विकास हेतु 402 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया उद्घाटन>>चार धाम तीर्थयात्रियों को मिलेगा मजबूत स्वास्थ्य कवच- डाॅ. धन सिंह रावत>>आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा, विभागों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश>>गैस और तेल संकट को लेकर हरक सिंह रावत का केंद्र सरकार पर हमला>>हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे, यात्रा की तैयारियां शुरू>>रोजाना दूध में मखाना मिलाकर पीने से शरीर को मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ>>पुष्कर सिंह धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी>>मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड>>कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग से 11 लोग घायल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया गहरा शोक>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण>>बूथ जीता, चुनाव जीता के मूलमंत्र पर चुनाव तैयारी मे जुटे कार्यकर्ता: चुग>>दून में अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट शुरू>>डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह>>किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक भी हैं- मुख्यमंत्री धामी>>राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, रिलीज तारीख भी आई सामने
उत्तराखण्ड

हनुमान जयंती पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, सुख-शांति की मांगी मन्नत

देहरादून: हनुमान जयंती के मौके पर मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु उमड़े रहे। मंदिरों में हनुमान चालीसा, अखंड रामचरित मानस का पाठ किया गया। वहीं, श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर हनुमान जी पर सिंदूर चढ़ाकर बल, बुद्धि में वृद्धि की मन्नत मांगी।

देहरादून के झाझरा के श्रीबालाजी धाम में भक्तों का तांता लगा। सभी ने पूजा अर्चना कर खुशहाली की मन्नतें मांगी।

धार्मिक मान्यता के अनुसार महावीर हनुमान को सबसे शक्तिशाली देवता के रूप में पूजा जाता है। हनुमान जी ने भगवान श्री राम के चरणों में अपने जीवन को समर्पित कर दिया और राम भक्ति में इनका कोई सानी नहीं है।

ये अमर और चिरंजीवी है। हनुमान जी असंभव कार्यों को चुटकी भर में संपूर्ण करने वाले हैं, इसलिए ही संकट मोचक के नाम से भी पुकारा जाता है। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा अर्चना कर जीवन में आने वाले संकटों के हरण की कामना की।
मान्यता है कि हनुमान भक्ति करने से हनुमान कृपा के द्वारा मनुष्य को शक्ति और समर्पण प्राप्त होता है। इनकी भक्ति से अच्छा भाग्य और विदुता भी प्राप्त होती है।

हनुमान जयन्ती के दिन डाकपत्थर, विकासनगर, हनुमदधाम, गुडरिच हनुमान मंदिर, बाला जी धाम झाझरा में हनुमान भक्तों की भारी भीड़ ने अपने आराध्य देव महावीर हनुमान के दर्शन किए। धार्मिक परंपराओं के अनुरूप भक्तों ने हनुमान जी की मूर्ति को जनेऊ भी पहनाई सिंदूर व चांदी का वक्र चढ़ाया। इसके साथ ही सुबह से ही भक्तों ने मंदिरों में हनुमान चालीसा व अखंड रामचरित मानस पाठ कर बल, बुद्धि में वृद्धि की मन्नत मांगी। झाझरा के हनुमान मंदिर व बालाजी धाम में सुबह रुद्रार्चन व रुद्राभिषेक किया गया। श्री हनुमान जी का षोडषोपचार पाठ के साथ ही चोला समर्पण कार्यक्रम चला। संकट मोचन यज्ञ व श्रीहनुमान भजनमाला में भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।

इस मौके पर मंदिर संरक्षक बाबा हठयोगी, अजय गोयल, देवराज, भीम सिंह पुंडीर, विकास लवानिया, राहुल, नवीन आदि मौजूद रहे।

बजरंग दल ने निकाली दोपहिया वाहन रैली
देहरादून में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में बजरंग दल की ओर से हिन्दू नेशनल कॉलेज लक्ष्मण चौक से दुपहिया रैली निकाली गई। कार्यकर्ता जय श्री राम और बजरंग बली के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। इससे पहले बजरंग दल के अंतरराष्ट्रीय सह महामंत्री विनायक राव देशपांडे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।

ऋषिकेश में निकाली शोभायात्रा

ऋषिकेश में श्री हनुमान जयंती तीर्थ नगरी में धूमधाम से मनाई गई। श्री जयराम आश्रम अन्नक्षेत्र ट्रस्ट द्वारा हनुमान जयंती पर नगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के सानिध्य में प्रातः कालीन पूजा अर्चना के पश्चात जयराम आश्रम से शोभा यात्रा का शुभारंभ किया।
शोभायात्रा में राम भक्त हनुमान के विभिन्न रूपों की झांकियां शामिल की गई थी। शोभा यात्रा की अगवानी जल कलश लिए और पीतांबर वस्त्र धारण किए महिलाओं व ऋषि कुमार ने की। नगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया।

उधर माया कुंड स्थित प्राचीन श्री मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर में भी हनुमान जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मधुबन आश्रम में हनुमान जयंती पर हरि नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!