Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
मनोरंजन

भूमि पेडनेकर को जन्म दिन की शुभकामनाएं

Happy Birthday Bhumi Pednekar: इतनी बदल गई हैं भूमि, फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन देख होंगे इंस्पायर

Happy Birthday Bhumi Pednekar भूमि का आज 30वां जन्मदिन है। इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म के साथ अपने लुक्स और फैट टू फिटनेस चैलेंज को लेकर वे चर्चा में हैं।

नई दिल्ली, Happy Birthday Bhumi Pednekar: फिल्मी सितारे अपने अभिनय के साथ-साथ अपने कुछ न कुछ यूनीक करते हैं जिससे उनके फैंस इंस्पायर होते हैं। ऐसा ही कुछ किया है अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने। भूमि का आज जन्मदिन है और इस दिन हम आपको भूमि के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक और खास बातें बताने जा रहे हैं।

फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ 2015 में आई थी जिससे अपना बॉलीवुड करियर शुरू करने वाली एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर जल्द ही फिल्म सांड की आंख में नजर आएंगी। भूमि इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म के साथ अपने लुक्स और फैट टू फिटनेस चैलेंज को लेकर चर्चा में हैं। भूमि ने अपने लुक्स को लेकर जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेंशन किया है। अलग-अलग किरदार निभाते हुए भूमि ने अपने लुक्स को काफी चेंज किया है और हाल ही में जो उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की है उसे देखकर भूमि का फैट टू फिट कमिटमेंट देखा जा सकता है।

भूमि पिछले कई दिनों से अपनी तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करती आईं हैं। इसमें उनके फैट टू फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन को साफ देखा जा सकता है।

भूमि पेडनेकर ने फिल्मों में अपने किरदार के मुताबिक अपनी फिटनेस को लेकर एक्सपीमेंट्स किए हैं। अगर बात करें उनकी पहली फिल्म दम लगा के हईशा की तो इसमें उन्हें एक ओवरवेट महिला का किरदार निभाना था। इसके लिए भूमि ने वजन को बढ़ाया था। इस फिल्म में भूमि के को-स्टार आयुष्मान खुराना थे। भूमि और आयुषमान की जोड़ी दम लगा के हईसा (2015) और शुभ मंगल सावधान (2017) में दिखी। ये दोनों फिल्में सामाजिक मान्यताओं पर चोट करती थीं। दोनों एक साथ फिल्म बाला में भी नजर आएंगे।

भूमि पेडनेकर ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन से जुड़ी इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। भूमि को लेकर लगातार उनके फैंस और करीबी द्वारा बधाई मिल रही है। भूमि पेडनेकर 30 साल की हो गई हैं और इस दिन भी वे  काम करेंगी। जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री पति पत्नी और वो की एक महीने तक शूटिंग के लिए सेट पर लौट आईं हैं जो उनके जन्मदिन से ही शुरू हो रही है। भूमि हमेशा अपने परिवार और दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाती आईं हैं। लेकिन इस बार वे शूटिंग शुरू करते हुए अपना जन्मदिन मनाने जा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक फिल्म में अपने सह-कलाकारों कार्तिक आर्यन जो उनके पति की भूमिका निभा रहे हैं और अनन्या के साथ भूमि को भी लखनऊ लौटना पड़ा। जानकारी के मुताबिक लखनऊ में उनके परिजनों ने भूमि का जन्मदिन मनाया है।

भूमि फिल्मों में अपने किरदार को लेकर भी एक्सपेरिमेंट करती आई हैं। पिछली फिल्म की बात करें तो वे सोनचिड़िया में अहम किरदार निभाती नजर आईं थीं। ये फिल्म मान सिंह के गैंग की कहानी उन्हीं बीहड़ों की थी जहां कई कुख्यात डकैतों का इतिहास रहा। सुशांत और भूमि इस फिल्म में अहम भूमिका निभाते नजर आए थे। फिल्म में भूमि पेडनेकर की भूमिका बहुत ही दमदार थी लेकिन शुरू में उन्हें प्रताड़ित महिला के रूप में दिखाया गया, जो बाद में बंदूक उठा लेती है।

आने वाली फिल्म की बात करें तो भूमि फिल्म ‘सांड की आंख’ में नजर आएंगी। ये कहानी दो दादियों की असल जिंदगी पर आधारित है, जिनके नाम चंद्रो और प्रकाशी तोमर है। तापसी और भूमि के लुक की वजह से ये फिल्म रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है। हालांकि इसके रिलीज होने में अभी कफी वक्त है। फिल्म दिवाली के मौक पर 25 अक्टूबर 2019 में रिलीज होगी। इस फिल्म के डायरेक्टर तुषार हीरानंनदानी और प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!