Breaking News :
>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

हल्द्वानी : विकासखण्ड स्तर पर योजनाओं में सतत् विकास लक्ष्यों (एस०डी०जी०) का आमेलन एवं डाटा प्रबन्धन पर कार्यशाला का किया गया आयोजन

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 मई 2022, शनिवार, हल्द्वानी। विकासखण्ड स्तर पर योजनाओं में सतत् विकास लक्ष्यों (एस०डी०जी०) का आमेलन एवं डाटा प्रबन्धन विषयक विकास खण्ड हल्द्वानी की कार्यशाला का आयोजन विकास खण्ड सभागार, हल्द्वानी में किया गया। माननीय ब्लाक प्रमुख श्रीमती रुपा देवी की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित की गयी ।माननीया ब्लाक प्रमुख श्रीमती रुपा देवी ने कहा कि हम सभी को कार्यशाला के माध्यम से सतत विकास लक्ष्यों की गहन जानकारी प्राप्त हो रही है जिससे भविष्य में एक बेहतर व सुनियोजित तरीके से विकास को गति मिलेगी। साथ ही एस०डी०जी० की मूल भावना समाजार्थिक एवं पर्यावरणीय संवहनीय को भी प्रभावीरुप से जन मानस तक पहुँचाया जा सके।

कार्यशाला में डाॅ० मुकेश सिंह नेगी जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि विकास खण्ड स्तर पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन नियोजन विभाग की ओर किया जा रहा है, जिसमें विकासखण्ड स्तरीय विभागीय अधिकारी/कर्मचारी प्रतिभाग कर रहे है, जिससे विकासखण्ड स्तर/ग्राम स्तर पर भी। उन्होंने बताया कि विकास खण्ड स्तर पर विशेष रुप से सतत् आजीविका, मानव विकास, सामाजिक विकास, पर्यावरण/जलवायु परिवर्तन, बी०पी०डी०पी० (ब्लाक पंचायत विकास योजना) विषयों पर परिचर्चा की गयी। कार्यशाला का उद्देश्य सतत् विकास लक्ष्यों का प्रभावी नियोजन एवं क्रियान्वयन तथा विकासखण्ड स्तर पर योजनाओं में एस०डी०जी० का आमेलन एवं डाटा प्रबन्धन पर चर्चा/प्रशिक्षण आयोजित की जानी है।

डाॅ० मनोज कुमार पंत अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा सतत विकास लक्ष्य तथा ब्लाक पंचायत विकास योजना (बी०पी०डी०पी०) पर ब्लाक पंचायतों के 29 विषयों के अन्तर्गत गतिविधियां तथा एस०डी०जी० से आमेलन विषय पर विस्तृत चर्चा प्रतिभागियों तथा विभागों से की गई। उनके द्वारा ग्रीन टेक्नोलाॅजी, रिन्यूवल एनर्जी तथा अमृत काल के सन्दर्भ में भी प्रतिभागियों को अवगत कराया गया । सतत विकास लक्ष्य के सन्दर्भ में स्थानीय स्तर पर भी भविष्य के नियोजन हेतु कार्य किये जाने पर भी चर्चा की गयी ।
कि हल्द्वानी विकास खण्ड के लिए एस०डी०जी० (ब्लाक पंचायत विकास योजना) बनाने हेतु सहयोग प्रदान करें ।

सहायक खण्ड विकास अधिकारी पंचायत भूपेन्द्र कुमार द्वारा बताया गया कि ब्लाक स्तरीय सभी संबंधित विभाग बी०पी०डी०पी० हेतु ससमय सूचना उपलब्ध कराये, जिससे योजनाओं की उपयोगिता बनी रहे। कार्यशाला का संचालन भूपेन्द्र सिंह राणा, अपर सांख्यिकीय अधिकारी द्वारा किया गया। अंत में सहायक खण्ड विकास अधिकारी आर.सी. जोशी द्वारा द्वारा सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद दिया गया। कार्यशाला में बाल विकास परियोजना अधिकारी, मत्स्य निरीक्षक, वन दरोगा, स्वास्थ्य विभाग, जिला उद्योग, सहकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत लालकुआं, विकास खण्ड प्रभारी कृषि, उप निरीक्षक पुलिस कातवाली हल्द्वानी, उच्च शिक्षाअसिस्टैंट प्रोफेसर,, उपखण्ड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (सह०) ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य आदि उपस्थित थे ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!