Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

पं० दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता कृषि कल्याण योजना के तहत हल्द्वानी जनपद सभी विकास खण्डों में किया गया ऋण मेले का आयोजन

  • जनपद के आठों विकास खण्डों के लगभग दो हजार किसानों को लाभान्वित किया गया।

[box type=”shadow” ][/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 फ़रवरी, 2021, शनिवार, हल्द्वानी (सूचना)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता कृषि कल्याण योजना के तहत शनिवार को जनपद के सभी विकास खण्डों में ऋण मेले का आयोजन किया गया। जिसके तहत जिले के आठों विकास खण्डों के लगभग दो हजार किसानों को लाभान्वित किया गया। किसानों की आय दोगुनी करने के उददेश्य से सहकारिता विभाग की ओर से शून्य प्रतिशत ब्याज पर 3 लाख रूपये का ऋण दिया गया। किसानों की आय मे बढ़ोत्तरी करने के लिए कृषि एवं कृषि यन्त्रों, मत्स्य पालन, जडी बूटी उत्पादन, कुकुट पालन,मौन पालन व अन्य प्रायोजनों हेतु ऋण वितरित किये गये। जनपद का मुख्य कार्यक्रम विकास खण्ड के सभागार में आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख रूपा देवी द्वारा की गई। बतौर विशिष्ट अतिथि विधायक नवीन दुम्का तथा अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया द्वारा की गई। शनिवार को आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में जनपद के 1944 पात्र लाभार्थियोें को 11 करोड 68 लाख के ऋण वितरित किये गये।

अपने सम्बोधन मे विधायक नवीन दुम्का ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से क्षेत्र के सीमान्त और गरीबी रेखा से नीचे गुजर बसर करने वाले किसानों को एक लाख तथा पशुपालन जड़ी बुटी, दुग्ध व्यवसाय, मत्स्य पालन, मशरूम उत्पादन, पुष्प उत्पादन, जैविक खेती के लिए शून्य ब्याज दर पर यह की गई ऋण व्यवस्था निसंदेह ही किसानों की आर्थिक विकास में मील का पत्थर साबित होगी। दूरभाष पर दिये गये संदेश में सांसद अजय भटट ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित एवं विकास के लिए यह अनूठी पहल है। इससे अवश्य ही किसान लाभान्वित होगें।
अपने सम्बोधन मे अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया ने कहा कि खेती के साथ छोटे-छोटे व्यवसायों को अपनाने के लिए किसान इस ऋण से प्रोत्साहित होंगे। उनकी निश्चय ही आय मे वृद्वि होगी। इस व्यवस्था से महिलाओं को भी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह को 5 लाख रूपये का ऋण शून्य ब्याज पर दिये जाने की योजना भी लाभकारी है। निश्चय ही किसानो एवं महिलाओं के आर्थिक विकास मे यह ऋण उनके आर्थिक रूप से स्वावलम्बी बनने में सहायक होगा।

अपने सम्बोधन में मेयर तथा ब्लाक प्रमुख रूपा देवी ने कहा कि इस प्रकार के ऋण मेले निश्चय ही किसानों का उत्साहवर्धन के लिए आवश्यक है। इन मेलों के माध्यम से सरकारी योजनाओ की जानकारी भी किसानों को मिलती है। हमारे क्षेत्र के सभी किसान विशेषकर महिलायें जागरूक एवं परिश्रम के लिए समर्पित हैं।

वर्चुवल माध्यम से मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत ने दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण शून्य ब्याज दर कृषि ऋण योजना के तहत वृहद ऋण वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने वर्चुवली प्रदेश के लगभग 50 हजार लोगों के साथ संवाद करते हुये कहा कि किसान हमारे विकास की रीढ़ हैं, किसानों के विकास तथा उनकी आय में दोगुना वृद्वि करने के लिए प्रदेश सरकार तत्पर है। उन्होंने कहा कि सहकारिता विभाग का यह ऋण मेला प्रदेश के 95 विकास खण्डों तथा 5 अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर आयोजित किया गया है। इस ऋण मेले से प्रदेश के 25 हजार लोगोें को कृषि यन्त्रों, मत्स्य पालन, जड़ी बूटी उत्पादन, कुकुट पालन, मौन पालन व अन्य प्रायोजनों के लिए शून्य ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया गया है। निश्चय ही इससे किसानों की आय मे वृद्वि होगी।

शनिवार को जिलेभर में आयोजित ऋण मेले में विकास खण्ड भीमताल के 235 लोगों को रूपये 142.74 लाख, विकास खण्ड रामगढ़ के 270 लोगों को रूपये 156.40 लाख, विकास खण्ड बेतालघाट के 270 लोगों को रूपये 170.56 लाख, विकास खण्ड ओखलकांड के 210 लोगों को रूपये 127.11 लाख, विकास खण्ड धारी के 220 लोगोें को रूपये 169.53 लाख के ऋण वितरित किये गये। वही विकास खण्ड कोटाबाग के 199 लोगों को रूपये 109.81 लाख, विकास खण्ड हल्द्वानी के 308 लोगों को रूपये 187.95, विकास खण्ड रामनगर के 232 लोगों को रूपये 104.81 लाख के ऋण वितरित किये गये। जिले भर के कुल 1944 लाभार्थियों को रूपये 1168.91 लाख के ऋण प्रदान किये गये।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष जिला पंचायत आनन्द दरम्वाल, अध्यक्ष नैनीताल डिस्ट्रिक कोआपरेटिव बैक राजेन्द्र सिह नेगी, उपाध्यक्ष मण्डी समिति रविन्द्र रैकुनी, कनिष्ठ प्रमुख शशि कान्त पाण्डे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रकाश गजरौला, बैक प्रबन्धक राजेन्द्र रावत, खण्ड विकास अधिकारी डॉ० निर्मला जोशी, सहायक निबंधक सहकारी समितियां बीएस मनराल आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!