Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
उत्तराखण्ड

पेपर लीक व नकल करवाने के सरगना हाकम सिंह रावत को देर रात एसटीएफ की टीम देहरादून लेकर पहुंचीं, चल रही पूछताछ

देहरादून: यूकेएसएसएससी भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक व नकल करवाने के सरगना हाकम सिंह रावत को देर रात एसटीएफ की टीम देहरादून लेकर पहुंचीं।

यहां एसटीएफ के मुख्य कार्यालय में उससे पूछताछ चल रही है। किसी भी समय एसटीएफ उन्‍हें गिरफ्तार कर सकती है।

हाकम ने अपने करीबियों को भी नहीं छोड़ा

एसटीएफ स्नातक स्तर की परीक्षा में पेपर लीक से लेकर अन्य भर्तियों में नकल के संबंध में हाकम सिंह रावत से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि हाकम ने अपने करीबियों को भी नहीं छोड़ा।

उसने अपनी एक करीबी परिचित महिला से भी चार लाख रुपये लिए और स्नातक स्तर की परीक्षा में नकल करवाई, जिसमे महिला अच्छी रैंक से पास हुई। अब एसटीएफ की रडार पर यह महिला भी आ गई है। किसी भी समय महिला की गिरफ्तारी हो सकती है।

हाकम सिंह शुरुआत से थे एसटीएफ की रडार पर

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के पेपर लीक के मामले में भाजपा नेता एवं उत्तरकाशी जखोल के जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह रावत शुरुआत से ही एसटीएफ की रडार पर थे।

बैंकाक से हाकम सिंह रावत 9 अगस्त को भारत पहुंच चुका था। एसटीएफ ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश के बार्डर आराकोट से हाकम सिंह को हिरासत में लिया। सूत्रों के अनुसार एसटीएफ ने पिछले दो दिनों से मोरी क्षेत्र में डेरा डाला हुआ था।

गत शुक्रवार से हाकम सिंह रावत के मोरी सांकरी क्षेत्र में देखे जाने की चर्चा थी। हाकम सिंह रावत की भाजपा के एक पूर्व मुख्यमंत्री सहित सत्ता के गलियारे में कई नेताओं और नौकरशाहों से गहरी निकटता है।

कुछ माह पहले हाकम सिंह रावत के होम स्टे में एक वरिष्ठ नौकरशाह भी पहुंचे थे। हाकम सिंह रावत का गांव मोरी ब्लाक का लिवाड़ी गांव है। यह गांव जनपद के सबसे सुदूरवर्ती गांवों में से एक है।

भाजपा से भी होंगे निष्कासित

भाजपा संगठन भी हाकम सिंह के विरुद्ध पार्टी से निष्कासित करने की कार्रवाई कर रही है। उत्तरकाशी भाजपा के जिलाध्यक्ष रमेश चौहान ने दैनिक जागरण से बातचीत करते हुए कहा कि संबंधित जिला पंचायत सदस्य एसटीएफ की हिरासत में होने की जानकारी प्राप्त हुई।

पेपर लीक मामले में संलिप्तता होना बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मामले में सरकार निष्पक्ष रूप से अपना काम कर रही है। भाजपा जिला संगठन इस मामले में संबंधित जिला पंचायत सदस्य के विरुद्ध पार्टी की सदस्यता से निष्कासित करने की संस्तुति प्रदेश संगठन को भेजेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!