Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादूनशैक्षिक गतिविधियाँ

माँ-बाप की मूरत हैं गुरु, कलयुग में भगवान की सूरत हैं गुरु : एडवोकेट ललित जोशी

राष्ट्र निर्माण में शिक्षक की अहम भूमिका : एडवोकेट ललित जोशी

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 6 सितम्बर 2023, देहरादून। देश आज भारत के प्रथम उप-राष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्ण की जयंती मना रहा है। उनका जन्मदिन हर साल 5 सितंबर को देश में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन सभी शिक्षकों के सम्मान और आभार प्रकट करने का दिन है। देशभर में, स्कूल, कॉलेज, हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूट से लेकर कोचिंग सेंटर्स में डॉ राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि देकर इस दिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

देहरादून स्थित सीआईएमएस एंड यूआएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज में भी शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। शिक्षकों के सम्मान में कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। छात्र-छात्राओं ने कविताओं, नाटकों, गीतों व नृत्य के माध्यम से शिक्षकों के प्रति अपना आदर दर्शाया। वहीं ग्रुप के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए करते हुए कार्यक्रम आयोजित करते हेतु छात्र-छात्राओं का धन्यवाद अदा किया। उन्होंने कहा कि अपने शिक्षकों के लिए सम्मान केवल एक दिन नहीं बल्कि आजीवन बना रहना चाहिए क्योंकि गुरु का स्थान हर किसी की ज़िंदगी मे बहुत ज़्यादा महत्वपूर्ण होता है, अगर सही ज्ञान देने वाला गुरु मिल जाये तो जिंदगी सफल हो जाती है और अगर गुरु ही ज्ञान गलत दे तो ज़िन्दगी बर्बाद भी हो जाती है।

वहीं कॉलेज के प्रबंध निदेशक संजय जोशी जोशी ने छात्र-छात्राओं को शिक्षक दिवस की शुभकामना देते हुए उनको अपने लक्ष्य की और बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

वहीं कैंपस में नर्सिंग,पैरामेडिकल एवं मैनेजमेंट के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपने शिक्षकों के इस दिन को यादगार बनाया। कार्यक्रम में ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय जोशी, डायरेक्टर केदार सिंह अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी मेजर (सेवानिवृत्त) ललित सामंत, प्रधानाचार्या डा०सुमन, उप प्रधानाचार्य रबींद्र कुमार झा, लेफ्टिनेंट मोहित , रजिस्ट्रार गुरुदेव सिंह, विशाखा डोढ़ी, नीतिका भट्ट, डा रणजीतसिंह, डा० उत्कर्ष, डा० दीपिका,श्वेता, शिवानी बिष्ट सहित सभी शिक्षक,कर्मचारीगण तथा 600 से अधिक छात्र छात्रायें मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!