Breaking News :
>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
उत्तराखण्ड

गुलदार की सक्रियता आबादी वाले क्षेत्रों में लगातर बढ़ रही

जिले के भरदार बड़मा, ऊखीमठ समेत सभी क्षेत्रों में गुलदार की सक्रियता आबादी वाले क्षेत्रों में लगातर बढ़ रही है। गुलदार (तेंदुए) पालतू पशुओं को तो अपना शिकार बना रहे हैं, बल्कि इंसानों पर भी हमला कर रहे हैं। पिछले एक महीने में जिले में गुलदार ने तीन लोगों को अपना शिकार बनाया, जबकि दो सौ से अधिक पालतू पशुओं को अपना शिकार बनाया।

आबादी वाले क्षेत्रों में गुलदार की आवाजाही बढ़ने से ग्रामीण खौफ के साए में जी रहे हैं। इससे मानव वन्यजीव संघर्ष बढ़ रहा है। विशेषज्ञों की माने तो गुलदारों के व्यवहार में बदलाव आ रहा है। जिससे वह आबादी के आसपास रहने के अनुकूल होते जा रहे हैं। यहां तक कि जंगल में न रहकर गुलदार अब गांवों के आसपास ही रहने लगे हैं। सत्तर फीसदी भोजन के लिए गुलदारों की निर्भरता पालतू मवेशियों पर ही बनी हुई है।

आबादी में आसान शिकार तलाश रहे गुलदार 

53 नरभक्षी गुलदारों का शिकार कर चुके चमोली जिले के प्रसिद्ध शिकारी लखपत सिंह बताते हैं कि गुलदार रात में गांवों के आसपास शिकार की तलाश में आ रहे हैं, पहले वह जंगल में ही अपना शिकार खोजते थे, लेकिन समय के साथ आ रहे परिवर्तन के कारण अब वह आबादी के वाले इलाकों में शिकार खोज रहे हैं, जंगलों में शिकार करना गुलदार के लिए अब मुफीद नहीं रहा।

जंगलों में जानवरों की संख्या कम हो गई है। जो हैं उनका शिकार करना आसान नहीं है, इसके विपरीत आबादी वाले क्षेत्रों में आसानी से कुत्ते, गाय, बैल आदि शिकार करने को मिल जाता है। राज्य के प्रसिद्ध शिकारी जॉय हुकिल भी मानते हैं कि गुलदार के स्वभाव में परिवर्तन हुआ है, अब वह धीरे-धीरे आबादी की ओर बढ़ रहे हैं।

पिछले आठ वर्षों से वह उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में 16 नरभक्षी गुलदार को अपनी गोली का शिकार बना चुके हैं। वह कहते हैं कि उनके द्वारा मारे गए ज्यादातर गुलदार पूरी तरह स्वस्थ थे। गुलदार बूढ़े होने या अपंगता के कारण मनुष्य पर हमला नहीं कर रहे हैं, बल्कि गुलदार की निर्भरता अब आबादी वाले क्षेत्रों में पालतू जानवरों पर ज्यादा हो गई है, और वह इसी दौरान इंसान पर भी हमला कर रहे हैं।

भरदार व बडमा में सक्रिय है नरभक्षी गुलदार 

जिले के भरदार व बडमा क्षेत्रों में इन दिनों नरभक्षी गुलदार सक्रिय है, हालांकि भरदार के पपडासू में शिकारी जॉय हुकिल ने नरभक्षी गुलदार को मारे जाने की बात कही है, लेकिन अभी तक उसका शव नहीं मिला है, यह गुलदार अब तक दो महिलाओं व एक पुरूष को अपना शिकार बना चुका है। वहीं बड़मा क्षेत्र में भी गुलदार एक तीन वर्षीय बच्चे पर हमला कर चुका है।

बोले अधिकारी

वैभव सिंह (उप वन संरक्षक, रुद्रप्रयाग) का कहना है कि गुलदार की सक्रियता आबादी की ओर बढ़ी है। भरदार क्षेत्र में सक्रिय गुलदार को शिकारी ने गोली मारी थी, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है, टीम अभी भी उसे खोज रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!