Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशदेशधार्मिक

मथुरा में गौ यात्रा का भव्य स्वागत : सतीश मुखिया

बृज नगरी में गौ यात्रा का भव्य स्वागत : सतीश मुखिया

गौ को बचाना अति जरूरी है : जगदीश प्रसाद भट्ट

गऊ की बिना जीवन अधूरा है : सतीश मुखिया

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 30 अक्टूबर 2023, मथुरा। अनंत विभूषित संत शिरोमणि पद्म विभूषण तुलसी पीठाधीश्वर जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य के आशीर्वाद से शुरू की गई गौ माता हमारी राष्ट्र माता है, इस बात की चर्चा लोगों के बीच में बढ़-चढ़कर की गई। श्री राम गोधाम सेवा समिति तपोवन के संस्थापक जगदीश प्रसाद भट्ट ने कहा कि आज देश में लगभग 9 करोड़ गौ माताएं बची हैं, आने वाले समय में अगर इस तरह से ही हमारा समाज गौ माता का तिरस्कार करता रहा तो यह संख्या दिन प्रतिदिन घटती चली जाएगी और हमारे बच्चों को, आने वाली पीढ़ी को गौ माता के दूध से वंचित होना पड़ेगा। भट्ट ने कहा कि आने वाले पीढ़ी को गौ माता का दूध मिलता रहे और हमारा स्वस्थ समाज, स्वस्थ परिवार फलीभूत हो यह संदेश संकल्प सहित देने का बीड़ा उठाया है। जिसमें साधु संतों ने भी अपना समर्थन दिया है।गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की भी मांग की गई है जिससे इनकी रक्षा की जा सके।

इस यात्रा को समर्थन कर रहे महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वर दास एवम तमामसधु संत जो गौ माता के प्रति गहरी आस्था रखते हैं उन्होंने इसका भरपूर समर्थन किया है। कोटरी वाले हनुमान मंदिर परिसर ब्रह्मपुरी गजवानी विजयपुर जिला श्योपुर मध्य प्रदेश से शुरू की गई यह यात्रा रामभद्राचार्य के आशीर्वाद से ओरछा चित्रकूट धाम कर्वी प्रयागराज और कर सेवक पुरम अयोध्या से होते हुए आज लखनऊ पहुंची हर जगह भारी जन समर्थन मिला।

लखनऊ से निकलने के बाद जब यह गौ रक्षा जन जागरण यात्रा लगभग दो सौ किलोमीटर की दूरी तय करके जनपद इटावा पहुंची तो वहां भी गौसेवकों ने और गौ भक्तों ने इस यात्रा का भव्य स्वागत किया। रात्रि विश्राम के बाद यह यात्रा नगर में जन जागरण अभियान को लेकर यहां के विभिन्न मोहल्ले में लोगों को जागरुक करते हुए आगे बढ़ी। महिलाओं पुरुषों और आम नागरिक के बीच में इस यात्रा का विशेष संदेश लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया। गौ माता हमारे जीवन के लिए क्यों महत्वपूर्ण है? उनका हमारे जीवन में क्या योगदान है? उनके दूध से हमारे बच्चों पर क्या प्रभाव पड़ता है? हमारी नस्लों को कैसे सुधरता हैं? अपनी मां का दूध पीने के बाद जब बच्चा गौ माता के दूध पर आश्रित होता है। आज दुर्भाग्य है कि हम इस गौ माता को अपने परिवार,अपने समाज और अपनों से दूर करते चले जा रहे हैं। जिसके कारण वह दर- दर की ठोकर खाने को मजबूर है। सड़कों पर बच्चे जन्म देती है। आए दिन उनके बच्चे और गौ माता दुर्घटना का शिकार हो रही है। दिन प्रतिदिन उनकी संख्या घटती चली जा रही है।

यह हमारे स्वस्थ समाज के लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है, इसी मकसद, इसी उद्देश्य और इसी संदेश को लेकर श्री राम गौ धाम सेवा समिति तपोवन ऋषिकेश से चलकर रामभद्राचार्य के स्नेह और आशीर्वाद से मध्य प्रदेश के गसवानी श्योपुर से यात्रा प्रारंभ कर झांसी, चित्रकूट धाम कर्वी, प्रयागराज, कार सेवक पुरम अयोध्या, लखनऊ उसके बाद आज इटावा में लोगों को संदेश देने का काम किया। इस यात्रा का आज छठवां पड़ाव यहां रहा।

इटावा में गौ रक्षा जन जागरण यात्रा शास्त्री चौराहे से प्रारंभ होकर नौरंगाबाद चौराहा,घटिया अजमत अली एवं हर्ष नगर चौराहा होते हुए पुनः शास्त्री चौराहे पर बैंकट नारायण हाल पर समाप्त हुई। इसमें नगर के गौ सेवक शामिल हुए जिसमें मुकेश गुप्ता, राजेश गुप्ता एलआईसी, जय कुमार गुप्ता, विमल गुप्ता, राजेश अग्रवाल, संदीप गुप्ता प्रदीप यादव के साथ सैकड़ो की संख्या में गौ सेवकों ने रास्ते में रथ का स्वागत किया और आरती उतारी।

इसके बाद भगवान श्री कृष्ण की नगरी मथुरा में अवधेश शर्मा, देव राज पंडत संजय रावत, सतीश मुखिया, राजू पंडित, अभिषेक शर्मा,निर्मल वर्मा, बलबीर ठाकुर, राजकुमार, सोनू ठाकुर व साथी कोटा गांव के सामने हाइवे पर भव्य स्वागत समारोह किया गया, यात्रा वृंदावन की ओर प्रस्थान किया , शाक्षी धाम में आज सुप्रसिद्ध कथा वाचक अनिरुधाचार गो माता की आती की और उन्होने कहा कि समाज में और आम जनमानस में गौ माता के प्रति जागरूकता की फैलने की जरूरत ताकि आने वाले समय में हमे और हमारी आने वाली पीढ़ी को दूध की कमी न हो, तदुपरांत यह यात्रा हरियाणा, पंजाब, हिमाचल होते हुए उत्तराखंड के हरिद्वार में अपने अंतिम पड़ाव की तरफ जाएगी।

जहां पर हमारे महामंडलेश्वर,आचार्य इस यात्रा का विधिवत समापन करेंगे और अपना आशीर्वाद इस यात्रा के आयोजक संस्थापक जगदीश प्रसाद भट्ट को और उनके सहयोगी टीम को देंगे। ताकि वह इससे और बेहतर जन जागरण अभियान पूरे भारत में समूह बनाकर,स्थानीय लोगों को जोड़कर एक माला बनाने का काम करके गौ माता की रक्षा करने का संकल्प दिलाएंगे। ताकि लोग अपनी गौ माता के प्रति जागरूक हो और अपने आने वाली पीढ़ी को समृद्ध,शक्तिशाली और बुद्धिमान बनाने के लिए अपने घरों में उनको स्थान दें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!