Breaking News :
>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
देश

राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा जम्मू कश्मीर में निवेश के लिए पूरे देश से प्रस्ताव आ रहे

Jammu Kashmir: राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा जम्मू कश्मीर में निवेश के लिए पूरे देश से प्रस्ताव आ रहे

जम्मू,  जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटते ही देश भर से बड़ी कंपनियां जम्मू-कश्मीर में निवेश के लिए प्रस्ताव भेज रही हैं। इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि अगले कुछ सालों में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विकास की गति तेज होगी। मार्च में जम्मू-कश्मीर में इन्वेस्टर्स समिट का भी आयोजन होने जा रहा है। यहां की जनता को केंद्र सरकार पर विश्वास रखना होगा। जम्मू कश्मीर स्वर्ग है और आने वाले सालों में ये देश का सबसे सुंदर और बढ़िया राज्य होगा।

जम्मू-कश्मीर की जनता को इस बात का विश्वास दिलाते हुए राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि जहां तक सरकारी नौकरियों की बात है तो मुख्य सचिव को सभी रिक्त पदों को भरने के लिए कह दिया गया है। राज्य की वर्तमान स्थिति पर मलिक ने कहा कि ईद शांतिपूर्ण ढंग से मनाई जा रही है। एयरपोर्ट पर दो बसें चौबीस घंटे तैनात हैं। दो महीने का राशन है। मोबाइल वैन भी राशन के लिए भेजी जा रही हैं। पेट्रोल, डीजल और केरोसिन का 60 दिनों का स्टाक है। 1600 कर्मचारी सफाई में लगे हैं, पूरे जम्मू कश्मीर में 10 हजार कर्मचारी लोगों की मदद में तैनात हैं। सभी बैंक खुले हुए हैं। कश्मीर के 22 हजार बच्चे बाहर पढ़ते हैं, हमारे अधिकारी उन राज्यों में तैनात हैं। डिप्टी कमिश्नर के ऑफिस में टेलीफोन की फ्री लाइन लगाई गई है, लगभग 500 लोग हर दिन फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं।

पाक ने गड़बड़ी की तो सीमा पर नहीं, अंदर घुसकर उनसे मिलेंगे

राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी कि अगर उसने इस बार कुछ गड़बड़ करने की कोशिश की तो सीमा पर नहीं, अंदर घुसकर उनसे मिलेंगे। इस बार इतनी तैयारी है कि पाकिस्तान को सीमा पर कोई गड़बड़ी करने नहीं देंगे। पाकिस्तान द्वारा भारत के साथ रिश्ते खत्म करने पर उन्होंने कहा कि रिश्ते और व्यापार खत्म करने से हमारा कुछ नहीं बिगड़ेगा। ये पाकिस्तान के ही पक्ष में नहीं है। उन्होंने कहा कि सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। भारतीय जवान मुस्तैदी से डटे हैं। पाकिस्तान की हर नापाक साजिश को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

कश्मीर के दो परिवारों की संपत्ति की होगी जांच

राज्यपाल ने यह स्पष्ट संकेत दिए कि कश्मीर के दो प्रमुख परिवारों की संपत्ति की जांच करवाने को लेकर वे केंद्र सरकार को चिट्ठी लिख चुके हैं। ये जो दो परिवार हैं उनसे लोगों को काफी शिकायतें थीं। इनकी वजह से नौकरियों में भ्रष्टाचार था। जम्मू कश्मीर बैंक में नियुक्तियों की गड़बड़ी का खुलासा हुआ। केंद्र सरकार अवैध संपत्ति, टेरर फंडिंग आदि की जांच कर रही है। अगर केंद्र की एजेंसियां दो राजनीतिक परिवारों की संपत्ति की जांच करेंगी तो वे जेल जाएंगे। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती पर राज्यपाल ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाने पर उन्होंने जो दुष्प्रचार किया था, अब लोग धीरे-धीरे उसे समझ रहे हैं। 370 हटना जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के विकास की राह है। 370 हटने के बाद राज्य में कहीं कोई प्रदर्शन नहीं हुआ। राज्यपाल ने युवाओं से अनुरोध किया कि वे राजनीति में आगे आएं और अपने राज्य को आगे बढ़ाएं।

कश्मीरी पंडितों के लिए 6000 मकान तैयार

जम्मू कश्मीर में छह हजार मकान कश्मीरी पंडितों के लिए तैयार हैं, वो उन्हें फ्री दिए जाएंगे, बाकी जो कश्मीरी पंडित कहेंगे वो हम करेंगे। हम सभी को सस्ते दरों पर मकान देंगे। बिना कश्मीरी पंडितों के कश्मीर पूरा नहीं होता। राहुल गांधी के बयान पर सत्यपाल मलिक ने कहा कि अधीर रंजन चौधरी के बयान के बाद कांग्रेस का इस देश में कोई भविष्य नहीं है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!