Breaking News :
>>तैराकी और खो खो मैच देखने पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या>>उत्तराखण्ड की झांकी को तृतीय पुरस्कार मिलना प्रदेश के लिये सम्मान की बात – मुख्यमंत्री धामी>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस पर बधाई देने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी सहित कई बड़ी हस्तियां>>देश भर के खिलाड़ी देखें अल्मोड़ा की संस्कृति – रेखा आर्या>>भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज>>देश की सीमाओं की रक्षा और आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने किए ऐतिहासिक कार्य- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु>>क्या ग्रीन-टी आपके हार्ट के लिए है फायदेमंद? आईए जानते है इससे होने वाले फायदे>>मुहल्लों में शराब बेचने की स्कीम लेकर आए केजरीवाल – मुख्यमंत्री धामी >>सेब घोटाले की एसआईटी जांच की अनुमति, विभागीय मंत्री बोले- बख्शे नहीं जाएंगे आरोपी>>महाकुंभ – पुलिसकर्मी ने लोगों के लिए बनाए जा रहे भंडारे के प्रसाद में डाली राख और मिट्टी>>आंगनबाड़ी और सहायिका पदों के लिए आवेदन अब 8 फरवरी 2025 शाम 05:00 बजे तक – रेखा आर्या>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने देखे कबड्डी और कलारीपयट्टू के मैच>>उत्तराखण्ड का पहला गोल्ड मेडल आने की सभी को बधाई- रेखा आर्या>>मुख्य सचिव ने आजीविका से जुड़ी सभी योजनाओं की आउटपुट माॅनिटरिंग करने के दिए सख्त निर्देश>>मैच देखने पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या, खिलाड़ियों की करी हौसला अफजाई>>वैलेंटाइन वीक में अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं तो, अपनी खूबसूरती पर चार चांद लगाने के लिए करें ऐसी नेल आर्ट >>देवभूमि उत्तराखण्ड सौन्दर्य के साथ पर्यटन और जैव विविधता के दृष्टि से भी महत्वपूर्ण- सीएम धामी >>अनुराग कश्यप की फिल्म ‘बैड गर्ल’ का टीजर रिलीज होने के साथ ही विवादों में घिरा, जानिए पूरा मामला >>सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को राष्ट्रीय खेलों के लिए किया आमंत्रित >>अब प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में पर्ची, बेड और एंबुलेंस का होगा एक समान शुल्क
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

उत्तराखंड : राज्यपाल, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों को दी हरेला पर्व की शुभकामनायें

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 जुलाई 2021, शुक्रवार, देहरादून। उत्तराखंड में आज हरेला पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। सावन माह में हर तरफ हरियाली नजर आती है। ऐसा लगता है जैसे प्रकृति सजकर तैयार हो गई है। हरियाली के इसी उत्सव को मनाने के लिए उत्तराखंड में हरेला पर्व मनाया जाता है। हरेला उत्तराखंड के परिवेश और खेती से जुड़ा पर्व है, जो वर्ष में तीन बार चैत्र, श्रावण और आश्विन मास में मनाया जाता है। हालांकि, लोक जीवन में श्रावण (सावन) मास में पड़ने वाले हरेला को काफी महत्व दिया गया है। क्योंकि, यह महीना महादेव को खास प्रिय है। श्रावण का हरेला श्रावण शुरू होने से नौ दिन पहले आषाढ़ में बोया जाता है और दस दिन बाद श्रावण के प्रथम दिन काटा जाता है।

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि हरेला पर्व परंपराओं और संस्कृति से जुड़ा पर्यावरण संरक्षण का पर्व है। पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना होगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपने घरों व आसपास पौधारोपण कर इनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संदेश में कहा कि यह त्यौहार संपन्नता, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व सुख, समृद्धि और जागरूकता का पर्व भी है। नई पीढ़ी को भी पौधारोपण व पर्यावरण संरक्षण पर जोर देना होगा। वह स्वयं शुक्रवार को एसडीआरएफ बटालियन जौलीग्रांट और एमडीडीए सिटी पार्क में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने सभी से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने भी प्रदेशवासियों को हरेला की शुभकामनाएं दी हैं। वह विज्ञान धाम, झाझारा में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।

Loading

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!