Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन और उनके परिवार जनों ने की मुलाकात

राज्यपाल ने लक्ष्य को थॉमस कप के विजेता बनने पर बधाई दी और उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 मई 2022, बुधवार, देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह से बुधवार को राजभवन में बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन और उनके परिवार जनों ने मुलाकात की। इस अवसर पर राज्यपाल ने लक्ष्य को थॉमस कप के विजेता बनने पर बधाई दी और उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

राज्यपाल ने लक्ष्य की इस शानदार सफलता को उत्तराखंड के लिए एक प्रेरणा बताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं में वह क्षमता है कि वे किसी भी सफलता को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि थॉमस कप में लक्ष्य की ऐतिहासिक जीत यह साबित करती है कि उत्तराखंड के युवाओं की प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उत्तराखंड के युवा भी बड़ी से बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं, इस बात को लक्ष्य ने साबित कर दिया है।

उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं को यह ध्यान में रखना होगा कि सफलता का कोई शॉर्ट कट नहीं होता, लक्ष्य के दादा, पिता की लगन और मेहनत के बाद लक्ष्य ने बैडमिंटन के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होने लक्ष्य को उत्तराखण्ड के युवाओं का आईकॉन बताया है। राज्यपाल ने लक्ष्य के माता-पिता को भी लक्ष्य की उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि उनके योगदान के कारण ही यह उपलब्धि प्राप्त हुई है।

लक्ष्य सेन ने भी अपने विचार साझा किये और बताया कि बैडमिंटन के क्षेत्र में यह उपलब्धि प्रेरणा देने वाली है। उन्होंने बताया कि बचपन से यही सोचता था कि जब दूसरे लोग जीत हासिल कर सकते हैं तो हम क्यों नहीं, इस विचार पर एकाग्र रहकर मैंने बडे़ से बड़े खिलाड़ियों के साथ बैटमिंटन खेला और इसी का परिणाम है कि मैं थामस कप का विजेता बन सका।

उन्होंने राज्यपाल से साथी खिलाडियों और सहयोगियों का भी जिक्र किया और बताया कि हमारी टीम की यही भावना और विश्वास था कि अपने देश को जीत दिलानी है। उन्होंने उत्तराखंड के युवाओं के लिए संदेश देते हुए बताया कि यदि एक लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास किया जाए तो असंभव कुछ भी नहीं है। राज्यपाल ने लक्ष्य सेन को आगामी ओलंपिक खेलों के लिए भी शुभकामनाएं दी।

लक्ष्य सेन के पिता डी.के. सेन ने अल्मोड़ा बैडमिंटन कोर्ट का नाम लक्ष्य के दादा के नाम पर रखने, उत्तराखंड में एक बैडमिंटन अकादमी की स्थापना की इच्छा जताई। साथ ही यह भी बताया कि देहरादून में नवनिर्मित बैडमिंटन हाल अभी किसी को भी आवंटित नहीं हुआ है, उस कोर्ट को उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन को ट्रेनिंग प्रोग्राम संचालित करने के लिए आवंटित कर दिया जाये ताकि उत्तराखंड के बच्चों को बैडमिंटन की कोचिंग सुलभ हो सके। इस अवसर पर उत्तरांचल बैडमिंटन एसोसिएशन की अध्यक्ष श्रीमती अलकनंदा अशोक, उनके पिता डी.के.सेन व माता श्रीमती निर्मला सेन भी उपस्थित रहीं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!