Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

ग्रीष्मकालीन प्रवास पर राजभवन नैनीताल पहुँचे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह

राजभवन पहुँचने पर राज्यपाल को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर।

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 मई 2022, बुधवार, नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह बुधवार को ग्रीष्मकालीन प्रवास पर राजभवन नैनीताल पहुँचे। राजभवन पहुँचने पर राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

आयुक्त कुमाऊँ मंडल दीपक रावत, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, कुलपति कुमाऊँ विश्वविद्यालय प्रो० एन.के. जोशी सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने राज्यपाल का स्वागत किया। मीडिया से अनौपचारिक वार्ता करते हुए राज्यपाल ने कहा कि कुमाऊँ मंडल में प्राकृतिक सुंदरता का अपना ही महत्व है। उन्होंने कहा कि यहाँ पर कई दर्शनीय पयर्टक स्थल हैं। राज्यपाल ने कहा कि कुमाऊँ मंडल को गहराई से समझने के लिए तहसील एवं ब्लाक स्तर तक भ्रमण की योजना है ताकि वहाँ पर कार्य कर रहे लोगों से जानकारी प्राप्त की जा सके।

राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड के लिए सौभाग्य की बात है कि चारधाम यात्रा में इस वर्ष रिकार्ड यात्री पहुँच रहे हैं इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में प्रत्येक व्यक्ति के लिए ‘अतिथि देवो भवः’ की परम्परा रही है। चारधाम यात्रा में स्थानीय लोगों के सहयोग से सुचारू चल रही है। उन्होंने कहा कि जहाँ एक ओर हमारे लिए चुनौतियाँ हैं वहीं दूसरी ओर अवसर भी हैं कि हम देश-विदेश से आ रहे श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधायें मुहैया करवा सकें और उन्हें यहाँ की सभ्यता और संस्कृति से परिचित करवायें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!