Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेश

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ पहुँचे दिल्ली; केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से मिले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह से भी मिलेंगे

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 जून 2021, बुधवार, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद राजनीतिक हिंसा और मौजूदा सियासी घटनाक्रम के बीच राज्यपाल जगदीप धनखड़ दिल्ली पहुंचे हैं। वह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर राज्य में कानून-व्यवस्था की ताजा स्थिति की जानकारी देंगे। इससे पहले उन्होंने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से उनके आवास पर मुलाकात की।

इससे पहले बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सूबे में विधानसभा चुनाव के बाद हो रही हिंसा पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खामोश रहने को लेकर सवाल उठाया है। मंगलवार शाम दिल्ली रवाना होने से पहले राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर नारद स्टिंग आपरेशन मामले में अपने दो मंत्रियों व एक विधायक को सीबीआइ द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर केंद्रीय जांच एजेंसी के दफ्तर पहुंच जाने को लेकर ममता की आलोचना भी की है। बता दें कि बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी की अगुआई में भाजपा विधायकों के प्रतिनिधिदल ने सोमवार को धनखड़ से मुलाकात की थी। ऐसे में राज्यपाल का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण बताया जा रहा है।

धनखड़ ने पत्र में लिखा कि राज्य में सियासी हिंसा चरम पर है। महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। मानवाधिकार लज्जित हो रहा है। विरोधी राजनीतिक दलों पर अत्याचार हो रहे हैं। आजादी के बाद का यह सबसे खराब समय है और लोकतंत्र के लिए अशुभ संकेत है। चुनाव बाद हो रही हिंसा पर मुख्यमंत्री चुप्पी तोड़ें और राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर ध्यान दें। चक्रवात यास से प्रभावित हुए लोगों के लिए राहत की भी व्यवस्था करें।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद दिलीप घोष ने बंगाल में चुनाव बाद हिंसा को लेकर ममता सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में चुनाव के बाद से अब तक भाजपा के 41 कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में कानून-व्यवस्था नहीं है। राज्य सरकार हिंसा में शामिल है। उधर, मुकुल से विधायक पद से इस्तीफा देने की मांग की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!