Breaking News :
>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
उत्तराखण्डनैनीताल

राज्यपाल ने राजभवन में होटल एसोसिएशन, नैनीताल के पदाधिकारियों के साथ की बैठक

उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा नैनीताल में पर्यटन व्यवसाय में आ रही चुनौतियों के बारे में राज्यपाल को अवगत कराया।

समय के अनुरूप अवस्थापना सुविधाओं को विकसित किया जाना जरूरी है, इस ओर सरकार द्वारा भी प्रयास किए जा रहे हैं : राज्यपाल

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 07 जून 2023, नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने बुधवार को राजभवन में होटल एसोसिएशन, नैनीताल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में राज्यपाल ने पदाधिकारियों के साथ नैनीताल में पर्यटकों हेतु सुविधाओं और अवस्थापना विकास से संबंधित चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की और उनके सुझाव प्राप्त किए।

बैठक में राज्यपाल ने कहा कि नैनीताल का प्राकृतिक सौंदर्य और झील देश एवं विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करता है। नैनीताल में पर्यटकों हेतु सुविधायें बढ़ाने के लिए सामुहिक प्रयास करने होंगे। उन्होनें कहा कि समय के अनुरूप अवस्थापना सुविधाओं को विकसित किया जाना जरूरी है, इस ओर सरकार द्वारा भी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने पदाधिकारियों से पर्यटन क्षेत्र में मॉर्डनाइजेशन व वैल्यू एडिशन किए जाने का सुझाव दिया। राज्यपाल ने कहा कि पार्किंग की समस्या से निपटने के लिए टनल पार्किंग, मल्टीस्टोरी पार्किंग व रोप वे आदि से इस समस्या का समाधान किया जा सकता है इसके लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा नैनीताल में पर्यटन व्यवसाय में आ रही चुनौतियों के बारे में राज्यपाल को अवगत कराया। पदाधिकारियों द्वारा मुख्य रूप से शहर की पार्किंग क्षमता बढ़ाये जाने, ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ किये जाने, नैनीताल स्थित रक्षा संपदा की भूमि को पार्किंग के रूप में विकसित किए जाने, पुराने होटलों के पुर्ननिर्माण कार्यों की स्वीकृति दिए जाने, कुमाऊँ हेतु विशेष ट्रेनों के संचालन किए जाने, नैनीताल में हैलीपोर्ट बनाए जाने व हैली सेवाओं से जोड़ने जैसे सुझाव व समस्याओं से अवगत कराया।

राज्यपाल ने सभी समस्याओं के लिए उचित कार्यवाही का आश्वासन देते हुए कहा कि इसके लिए संबंधित विभागों, स्थानीय प्रशासन के अलावा मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री से वार्ता कर सुझावों पर अमल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुछ सुझावों पर कार्यवाही गतिमान भी है। बैठक में होटल एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इससे पूर्व राज्यपाल ने बोट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर नैनी झील में बोट संचालन की चुनौतियों के संबंध में चर्चा की और पदाधिकारियों से सुझाव प्राप्त किए। राज्यपाल ने कहा कि नैनी झील प्रकृति का बड़ा उपहार हम सभी के लिए है। नैनीताल की झील यहाँ आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र है। यहाँ पर आने वाला हर पर्यटक बोटिंग अवश्य करता है। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले पर्यटकों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए।

इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कहा कि बोट संचालन उनके रोजगार का बड़ा साधन है। जिस पर कई परिवारों की आर्थिक स्थिति निर्भर करती है। उन्होंने नैनी झील में बने बोट स्टेंड में शेल्टर बनाए जाना का सुझाव दिया जिससे बरसात के मौसम में पर्यटकों को खड़े होने की सुविधा हो सके। इसके साथ-साथ झील की सफाई की मॉनीटरिंग करने का सुझाव भी पदाधिकारियों द्वारा दिया गया। उन्होंने झील के सौंदर्यीकरण और सड़क की मरम्मत की जरूरत बताई। राज्यपाल ने कहा कि इन सुझावों को पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा।

बैठक में बोट एसोसिएशन के अध्यक्ष रामसिंह बिष्ट और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!