Breaking News :
>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

प्रदेश के सरकारी डिग्री कालेजों के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क टैबलेट उपलब्ध कराने हेतु सरकार ने जारी की 126 करोड़ की धनराशि

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 जनवरी 2022, बुधवार, देहरादून। प्रदेश के सरकारी डिग्री कालेजों में अध्ययनरत 1.05 लाख छात्र-छात्राओं को निःशुल्क टैबलेट उपलब्ध कराने को सरकार ने 126 करोड़ की राशि जारी की है। प्रति छात्र 12 हजार की राशि उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी। छात्रसंख्या कम होने की स्थिति में अवशेष धनराशि शासन को वापस की जाएगी। टैबलेट वितरण में पारदर्शिता के लिए प्रत्येक जिले में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति गठित होगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी डिग्री कालेजों और सरकारी स्कूलों में 10वीं व 12वीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को 2.64 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं को निःशुल्क टैबलेट देने की घोषणा की थी। सरकार स्वयं टैबलेट खरीद कर देने के स्थान पर प्रति टैबलेट 12 हजार की राशि छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में जारी कर रही है। पिछले दिनों सरकारी स्कूलों के 10वीं व 12वीं के 1.59 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं को टैबलेट देने के लिए धनराशि जारी की जा चुकी है।

उच्च शिक्षा अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मंगलवार को सरकारी डिग्री कालेजों के छात्र-छात्राओं को टैबलेट देने को धनराशि जारी की। यह राशि चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 में ही खर्च की जाएगी। इस धनराशि को किसी अन्य मद में खर्च नहीं किया जा सकता। उच्च शिक्षा निदेशक को जारी आदेश में कहा गया कि यह धनराशि आंकलित छात्रसंख्या के आधार पर जारी की जा रही है। वास्तविक छात्रसंख्या में भिन्नता होने पर तत्काल शासन को अवगत कराया जाएगा।

टैबलेट वितरण में पारदर्शिता के दृष्टिगत प्रत्येक जिले में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित होने वाली समिति में संबंधित जिले के विभागीय नोडल अधिकारी एवं संबंधित महाविद्यालय के प्राचार्य व पीटीए अध्यक्ष शामिल होंगे। समिति योजना की प्रगति के साथ ही खरीदे गए टैबलेट की गुणवत्ता और संबंधित छात्र से टैबलेट खरीद का वाउचर निश्चित समय अवधि में अनिवार्य रूप से प्राप्त करेगी।

योजना से लाभान्वित होने वाले छात्रों का ब्योरा विभागीय वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा। साथ ही योजना के प्रचार के लिए जारी किए जाने वाले निर्देशों को भी इस वेबसाइट पर अनिवार्य रूप से अपलोड किया जाएगा। छात्र नवीनतम माडल और गुणवत्ता के टैबलेट खरीदेंगे। शासन ने आठ इंच के टैबलेट के संबंधित उपकरणों की खरीद 27 अगस्त को जारी निर्देशों के अनुरूप ही किए जाने को कहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!