Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादूनस्वास्थ

राजकीय मेडिकल कॉलेज को मिले 104 लैब टेक्नीशियन

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने जारी किया अंतिम परिणाम

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने दी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई व शुभकामनायें

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 10 सितम्बर 2024, देहरादून। सूबे के राजकीय मेडिकल कॉलेजों को 104 लैब टैक्नीशियन मिल गये हैं। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने लिखित परीक्षा एवं अभिलेख सत्यापन के उपंरात चयनित अभ्यर्थियों का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। चयनित लैब टैक्नीशियनों की तैनाती से प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में आने वाले मरीजों को मेडिकल रिपोर्ट सटीक व समय पर मिल सकेंगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सभी चयनित लैब टैक्नीशियनों को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।

प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों को सुदृढ़ कराने में जुटी है ताकि प्रदेश के आम लोगों को मेडिकल कॉलेजों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके। उन्होंने कहा कि उद्देश्य के तहत मेडिकल कॉलेजों में जहां आधुनिक चिकित्सा उपकरणों को उपलब्ध कराया जा रहा है वहीं मेडिकल स्टॉफ की भी तैनाती की जा रही है। इसी कड़ी में प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों को 104 और लैब टैक्नीशियन मिल गये हैं। विभागीय मंत्री ने बताया कि उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने वर्ष 2021-22 में टैक्नीशियन संवर्ग के तहत 306 पदों पर टैक्नीशियनों की भर्ती निकाली थी। जिसमें से वर्ष 2023 में 202 पदों पर टैक्नीशियनों का चयन कर दिया गया था। जिसमें कतिपय रिट याचिकाओं के लंबित होने एवं अभ्यर्थियों के प्रत्यावेदनों के निवारण के उपरांत बोर्ड द्वारा विगत माह लिखित परीक्षा का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। इसके उपरांत बोर्ड ने चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन की कार्रवाई पूरी कर 104 अभ्यर्थियों का अंतिम परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। डॉ. रावत ने कहा कि इन सभी चयनित लैब टैक्नीशियनों को शीघ्र ही मेडिकल कॉलेजों में तैनाती दी जायेगी।

उन्होंने कहा कि इनकी तैनाती से मेडिकल कॉलेजों में आने वाले मरीजों को जहां राहत मिलेगी वहीं उन्हें सटीक व समय पर मेडिकल रिपोर्ट्स भी मिलेंगी। डॉ. रावत ने बताया कि शीघ्र ही मेडिकल कॉलेजों के 1455 नर्सिंग अधिकारियों का परीक्षा परिणाम जारी किया जायेगा, जिसके उपरांत चयनित नर्सिंग अधिकारियों की भी मेडिकल कॉलेजों में नियुक्ति की जायेगी। इसके अलावा मेडिकल कॉलेजों में मेडिकल सोशल वर्कर, नर्सिंग कॉलेजों के ट्यूटर की भी नियुक्तियां की जायेगी। इसके लिये शीघ्र ही चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा परीक्षाओं का आयोजन किया जायेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!