Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

धामी सरकार ने अपने मंत्रियों को दी जिम्मेदारी, 8 मंत्रियों को 13 जिलों का सौंपा प्रभार

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल उत्तरकाशी व टिहरी, डॉ० धन सिंह रावत अल्मोड़ा व चमोली, रेखा आर्या नैनीताल व चम्पावत की प्रभारी बनाई गई हैं। चंदन राम दास पिथौरागढ़ व पौड़ी और सौरभ बहुगुणा रुद्रप्रयाग व बागेश्वर के प्रभारी मंत्री नियुक्त किए गए हैं।

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 जून 2022, बुधवार, देहरादून। प्रदेश में विकास कार्य अब गति पकड़ेंगे। विशेष रूप से जिलों में छोटे और बड़े निर्माण कार्यों में तेजी आएगी। सरकार ने आठ मंत्रियों को 13 जिलों का प्रभार सौंपा है। जिला नियोजन एवं अनुश्रवण समिति और विकास कार्यों के पर्यवेक्षण के लिए प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति के संबंध में शासन ने आदेश जारी किया। प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति नहीं होने से जिला नियोजन एवं अनुश्रवण समितियों की बैठकें नहीं हो पा रही थीं। यद्यपि पुष्कर सिंह धामी सरकार बीते मार्च माह के अंतिम हफ्ते में चार माह का लेखानुदान लाई थी।

नियोजन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को हरिद्वार, सुबोध उनियाल को देहरादून और गणेश जोशी को ऊधमसिंह नगर जिलों का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल उत्तरकाशी व टिहरी, डॉ० धन सिंह रावत अल्मोड़ा व चमोली, रेखा आर्या नैनीताल व चम्पावत की प्रभारी बनाई गई हैं। चंदन राम दास पिथौरागढ़ व पौड़ी और सौरभ बहुगुणा रुद्रप्रयाग व बागेश्वर के प्रभारी मंत्री नियुक्त किए गए हैं।

विकास कार्यों में तेजी और बजट के समय पर उपयोग को लेकर रणनीति

वित्तीय वर्ष 2022-23 के 65571.49 करोड़ के बजट को विधानसभा से स्वीकृति मिल चुकी है। इसके बाद सरकार ने मंत्रियों को जिलों का प्रभार सौंपकर विकास कार्यों में तेजी और बजट के समय पर उपयोग को लेकर अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है। जिला योजना के बजट के उपयोग को लेकर सरकार की ओर से विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। चालू वित्तीय वर्ष में जिला योजना के लिए 733.72 करोड़ का बजट निर्धारित है। 50 प्रतिशत बजट का उपयोग पुराने शेष कार्यों को पूरा करने में होगा। न्यूनतम 15 प्रतिशत राशि स्वरोजगार से संबंधित योजनाओं पर खर्च की जानी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!