Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देश

“केवल 33% लोगों के लिए सरकार!” अग्निमित्रा पॉल का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला

अग्निमित्रा पॉल ने तृणमूल कांग्रेस पर एकतरफा नीतियों का लगाया आरोप

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने तृणमूल कांग्रेस की सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि उनकी सरकार केवल राज्य की मुस्लिम आबादी को केंद्र में रखकर नीतियां बना रही है। पॉल ने कहा कि राज्य सरकार का रुख एकतरफा है और 33% मुस्लिम आबादी के हितों तक ही सीमित है, जबकि बहुसंख्यक समुदाय की उपेक्षा की जा रही है।

उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2026 के विधानसभा चुनावों में भाजपा पश्चिम बंगाल में सत्ता हासिल करेगी। लेकिन यदि ऐसा नहीं होता, तो राज्य को मुस्लिम मुख्यमंत्री मिल सकता है, और यह बात हिंदू समुदाय को गंभीरता से समझनी चाहिए।

राज्य सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल

अग्निमित्रा पॉल ने हाल ही में राज्य में हुई तीन बड़ी घटनाओं को लेकर ममता बनर्जी की प्रतिक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद में हिंदू समुदाय पर हमले के बाद मुख्यमंत्री ने वहां जाने में महीनों का वक्त लिया, जबकि खिदिरपुर, जो अल्पसंख्यक बहुल इलाका है, वहां आग लगने के कुछ घंटों के भीतर ममता बनर्जी पहुंच गईं। इसी तरह बड़ा बाजार की घटना के बाद भी उनकी प्रतिक्रिया देर से आई।

तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप

पॉल ने ममता सरकार पर मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य की शासन व्यवस्था संतुलन खो रही है और राष्ट्रवादी विचारधारा वाले मुसलमानों को भी इस स्थिति पर विचार करना चाहिए। उनका कहना था कि ऐसी राजनीति से राज्य का सामाजिक ताना-बाना कमजोर हो सकता है।

सीएम ममता का खिदिरपुर दौरा

इसी बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को खिदिरपुर के उस थोक बाजार का दौरा किया, जहां रविवार रात भीषण आग लगी थी। उन्होंने स्थिति की समीक्षा करते हुए प्रभावित दुकानदारों को राहत राशि देने और बाजार के पुनर्निर्माण के लिए कदम उठाने की घोषणा की। ममता ने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से बाजार को दोबारा बसाया जाएगा और फायर सेफ्टी की पुख्ता व्यवस्था की जाएगी।

विवादों में ममता सरकार की ओबीसी नीतियां

ममता बनर्जी पहले भी मुस्लिम समुदाय को दी गई सरकारी योजनाओं के चलते आलोचना का सामना कर चुकी हैं। ओबीसी प्रमाणपत्रों के वितरण पर कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ ममता ने मोर्चा खोल दिया था। इसके अलावा हजारों इमामों को आर्थिक सहायता और जमीन आवंटन जैसी घोषणाएं भी तुष्टिकरण के आरोपों को जन्म देती रही हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!