Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेशरोजगार समाचार

खुसखबरी: येईकॉम एक्सप्रेस कंपनी दे रही 30,000 लोगों को नौकरी, आप भी कर सकते हैं ट्राय

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 सितम्बर, 2020, सोमवार। ईकॉम एक्सप्रेस अगले कुछ सप्ताह में 30,000 लोगों को अस्थायी तौर पर त्योहारी मौसम के लिए रोजगार देने की योजना बना रही है। ईकॉम एक्सप्रेस सामानों की डिलिवरी समेत ‘लॉजिस्टिक’ सुविधा का काम देखती है। कंपनी ने ई-कॉमर्स कंपनियों से त्योहारों के दौरान बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के लिए नये लोगों को नियुक्त करने की योजना बनायी है। कंपनी ने ‘लॉकडाउन’ के और उसके बाद बढ़ते ‘ऑनलाइन’आर्डर को पूरा करने के लिए पिछले कुछ महीनों में 7,500 कर्मचारियों को नियुक्त किया। कोविड-19 से पहले कंपनी के कर्मचारियों की संख्या करीब 23,000 थी।

लोग कोविड-19 के बीच किराना सामान, दवा और अन्य वस्तुओं के लिएई-कॉमर्स का रुख कर रहे हैं। ईकॉम एक्सप्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मुख्य मानव संसाधन अधिकारी सौरभ दीप सिंगला ने कहा, ‘‘महामारी ने ई-कॉमर्स उद्योग को एक अलग मुकाम पर पहुंचा दिया है। त्योहारों के दौरान हमारे ई-कॉमर्स ग्राहक काफी आक्रमक योजना बना रहे हैं और हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि वे मांग को पूरा कर सके। हमने नियुक्तियां शुरू कर दी है। यह प्रक्रिया 10 अक्टूबर तक जारी रहेगी और हम त्योहारों के दौरान 30,000 अस्थायी रोजगार सृजित करने की उम्मीद कर रहे हैं।’’

कंपनी के कार्यबल की संख्या अगस्त में 30,500 थी। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले साल हमने त्योहारों से पहले 20,000 लोगों को नियुक्त किया था। हालांकि ये रोजगार अस्थायी थे लेकिन इनमें से करीब एक तिहाई स्थायी हुए हैं क्योंकि हम त्योहारों के बाद भी आर्डर में वृद्धि देख् रहे हैं।’’

ई-कॉमर्स कंपनियों का मानना है कि उनके कारोबार का बड़ा हिस्सा त्योहारों के दौरान आएगा और उन्होंने क्षमता बढ़ाने को लेकर बड़ा निवेश किया है ताकि ऑर्डर का बेहतर तरीके से प्रबंधित किया जा सके। वालमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट ने आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने और डिलिवरी क्षमता बढ़ाने को लेकर हाल ही में 50,000 से अधिक किराना दुकानों को जोड़ा है। वहीं अमेजन इंडिया ने पांच केंद्र (विशाखापट्टनम, फरूखनगर, मुंबई, बेंगलुरू और अहमदाबाद) जोड़ने की घोषणा की। साथ ही अपनी मौजूदा आठ केंद्रों के विस्तार की घोषणा की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!