Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

कानपुर वासियों के लिए खुशखबरी : ’10 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी मेट्रो के ट्रायल रन को दिखायेंगे हरी झंडी’

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 अक्टूबर 2021, रविवार, नई दिल्ली। मेट्रो के इंतजार की घड़ियां जल्द खत्म होने वाली हैं, शहर में जल्द ही ट्रैक पर मेट्रों के दीदार होने वाले हैं। शहरवासियों के लिए खुशखबरी यह है कि दस नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेट्रो के ट्रायल रन को हरी झंडी दिखाने वाले हैं, जिसके कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार हो गई है। इसी कड़ी में औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने रविवार को मेट्रो डिपो में पहुंचकर जायजा लिया और यूपीएमआरसी के एमडी कुमार केशव से जरूरी जानकारी हासिल की। डिपो में बना शहर की मेट्रो का पूरा माडल भी देखा और अबतक हुए कार्य के बारे में जानकारी की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक कानपुर शहर की मेट्रो भी है और वह जल्द से जल्द शहरवासियों को तोहफा देना चाहते हैं। यही वजह है कि कानपुर में मेट्रो का काम काफी तेजी से हो रहा है। आइआइटी से फूलबाग तक प्रथम चरण के मेट्रो ट्रैक का निर्माण का कार्य जारी है। इसमें आइआइटी से मोतीझील तक एक फेज का काम तकरीबन अंतिम चरण पर है।

वहीं आइआइटी से रावतपुर तक सभी मेट्रो स्टेशन पर काम तकरीबन पूरा हो चुका है। पालीटेक्निक में बने डिपो में पहली मेट्रो के कोच आने के बाद तेजी से असेंबलिंग का काम पूरा किया गया है। बीते सप्ताह सोमवार की शाम असेंबलिंग के बाद मेट्रो कोच को डिपो से निकाल ट्रैक पर लाकर चेक किया गया था। पहले इसे डिपों के अंदर ट्रैक पर चलाया गया और फिर रात को गीता नगर स्टेशन से विश्वविद्यालय स्टेशन तक पांच किमी रफ्तार से चलाकर चेक किया गया था।

अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निर्धारित समय 15 नवंबर से 5 दिन पहले मेट्रो के पॉलिटेक्निक डिपो में सुबह 10:00 बजे मेट्रों को ट्रायल रन के लिए हरी झंडी दिखाएंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने मेट्रो डिपो का निरीक्षण किया।

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन के एमडी कुमार केशव ने औद्योगिक विकास मंत्री को बताया कि मुख्य गेट से मुख्यमंत्री की एंट्री कराई जाएगी। डिपो के अंदर ही सभा स्थल रहेगा, जहां पर करीब 500 अतिथियों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री को मेट्रो ट्रेन में बिठाकर जानकारी दी जाएगी क्योंकि रेलवे सुरक्षा आयुक्त की अनुमति के बगैर किसी को बिठाकर ट्रेन को चलाया नहीं जा सकता है। औद्योगिक विकास मंत्री ने परियोजना निदेशक के कार्यालय में मेट्रो के अधिकारियों के साथ बैठक करके मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए।

औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने बताया कि मेट्रो ने लखनऊ में अपना रिकॉर्ड तोड़ा था और कानपुर में मेट्रो की रफ्तार उससे भी ज्यादा तेज रही है। 15 नवंबर 2019 को मेट्रो का कार्य शुरू हुआ था और बाद में कोरोना की वजह से काम की गति धीमी रही। इसके बावजूद मेट्रो के अधिकारियों ने तेजी से कार्य को पूरा किया है, जो सराहनीय है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 10 नवंबर को सुबह 10:00 बजे मेट्रों के ट्रायल रन के लिए हरी झंडी दिखाएंगे। 31 दिसंबर तक मेट्रो का संचालन शहर में शुरू कर दिया जाएगा।

उम्मीद है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन के अवसर पर 25 दिसंबर को ट्रेन चल सके। आचार संहिता लागू होने पर कहीं भी मेट्रो पर कोई असर नहीं आएगा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर आरोप लगाते उन्होंने कहा कि कागजों पर ऐसी योजनाएं बनाई जो स्वीकृति ही नहीं थी और न ही बाद में उनकी स्वीकृति लेने का प्रयास किया गया। कानपुर मेट्रो की वित्तीय स्वीकृति समेत सभी क्रियान्वयन भाजपा सरकार में किया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!