Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

अच्छी खबर: सरकार ने पेंशनरों को तीन माह तक जीवन प्रमाणपत्र में दी छूट

आकाश ज्ञान वाटिका। 21 अप्रैल, 2020, मंगलवार। लॉकडाउन की वजह से होने वाली परेशानी को ध्यान में रखकर सरकार ने पेंशनरों को इस वर्ष बीते मार्च माह से लेकर अगले माह मई तक जीवन प्रमाणपत्र कोषागारों व उपकोषागारों में प्रस्तुत करने से छूट दी गई है।

पेंशनरों को सेवानिवृत्ति के महीने एवं पारिवारिक पेंशनरों को पारिवारिक पेंशन मंजूर होने के महीने में वर्ष में एक बार सत्यापन कराने की व्यवस्था है। इसके अतिरिक्त जीवन प्रमाणपत्र ऑनलाइन किए जाने का प्रविधान भी किया गया है। वर्तमान में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते राज्य में तीन मई तक लॉकडाउन लागू है। इस वजह से पेंशन ऑनलाइन जीवन प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने के लिए नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर पहुंचने में असमर्थ हैं। साथ ही ऑफलाइन जीवन प्रमाणपत्र कोषागारों व उपकोषागारों में उपलब्ध कराने में भी व्यावहारिक कठिनाई है।

स्थितियां सामान्य होने और लॉकडाउन खत्म होने के बाद पेंशनरों के लिए आगामी जून माह में उक्त प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। उक्त तीन माह की अवधि में किसी पेंशनर की मृत्यु होने की स्थिति में पेंशन का भुगतान हो गया तो मृत पेंशनर के जीवनकालीन एरियर अथवा पारिवारिक पेंशन से प्रतिपूर्ति की जाएगी। वित्त अनु सचिव मो ओबेदुल्लाह अंसारी ने सोमवार को उक्त संबंध में कोषागार निदेशक, दोनों मंडलायुक्तों और सभी जिलाधिकारियों को आदेश जारी किए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!