Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डशैक्षिक गतिविधियाँ

आईटीआई करने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी : अब नहीं करनी होगी 10वीं एवं 12वीं कक्षा अलग से पास

आकाश ज्ञान वाटिका, 01 नवम्बर 2023, बुधवार, देहरादून। उत्तराखंड में आईटीआई करने वाले युवाओं को अब 10वीं और 12वीं कक्षा अलग से पास नहीं करनी होगी। 10वीं पास युवाओं को 12वीं उत्तीर्ण और आठवीं को 10वीं पास के समकक्ष माना जाएगा। युवाओं को इसके लिए केवल हिंदी का पेपर देना होगा। कैबिनेट में प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। प्रस्ताव में कहा गया है कि इसके लिए विद्यालयी शिक्षा के एक्ट में बदलाव किया जाएगा। सरकार ने मान्यता प्राप्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त आठवीं पास अभ्यर्थियों को उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं एवं 10वीं पास को 12वीं समकक्षता प्रदान करने के लिए उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा विनियम 2009 में संशोधन का निर्णय लिया है।

कैबिनेट में आए प्रस्ताव में कहा गया कि आईटीआई से दो साल एवं इससे अधिक का प्रशिक्षण पूरा करने वाले युवाओं को अब अलग से उत्तराखंड बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा पास नहीं करनी होगी। अलग से परीक्षा की वजह से अधिक समय लगता है। इससे युवाओं के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए ऐसे छात्र-छात्राएं जो आईटीआई से दो साल या इससे अधिक का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद एनसीवीटी का प्रमाण पत्र प्राप्त कर चुके हों, उन्हें केवल हिंदी विषय की परीक्षा व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में पास करनी होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!