Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
देश

कोरोना वायरस के मामलों के बीच अच्छी खबर सामने आई, नवंबर तक आ सकती है वैक्सीन

कोरोना वायरस (CoronaVirus) के संक्रमण से जूझती दुनिया के लिए यह उम्‍मीद भरी खबर है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो नवंबर के अंत तक भारत में कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) का उत्पादन शुरू हो जाएगा। ऐसी उम्मीद पटना के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान (AIIMS) के अधीक्षक डॉ. सीएम सिंह जता रहे हैं। दरअसल, संस्थान में 40 वालंटियरों पर हो रहे पहले चरण के मानव परीक्षण (Human Trial) के सकारात्मक नतीजे सामने आए हैं। जिन लोगों को प्रथम डोज दी गई है, उन्हें दूसरी डोज देने की प्रक्रिया 29 जुलाई से शुरू की जाएगी। वैक्सीन का मानव शरीर पर साइड इफेक्ट शून्य है।

पटना एम्स में 40 लोगों को एंटीजन के पहले डोज का कोई साइड इफेक्ट नहीं मिला। तीन लोगों को इंजेक्शन का दर्द हुआ था। सब कुछ ठीक रहा तो इस साल नवंबर में स्वदेशी वैक्सीन का उत्पादन शुरू हो जाएगा।

अक्टूबर में दी जाएगी आखिरी डोज

पटना एम्स में 15 जुलाई को जिस व्यक्ति को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज 5 मिलीग्राम दी गई थी, उसे 29 जुलाई को दूसरी और 12 अगस्त को तीसरी डोज दी जाएगी। चौथी डोज 26 अगस्त को और पांचवीं 24 अक्टूबर को दी जाएगी। सभी डोज के पूर्व एंटीबॉडी की जांच की जाती है।

हर 14 दिन पर एंटीबॉडी टेस्ट

देश में 40 लोगों पर वैक्सीन का परीक्षण बिहार में ही संभव हो सका है। जिन स्वस्थ लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है, उनके शरीर में एंटीबॉडी का टेस्ट प्रत्येक 14 दिन के अंतराल पर किया जाएगा। चौथी डोज देने के 52 दिनों के बाद एंटीबॉडी जांच होगी। अंतिम जांच 194 दिन बाद की जाएगी।

एम्स प्रबंधन के अनुसार मानव ट्रॉयल के लिए अब तक 70 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है जिसमें 17 लोग कोरोना पॉजिटिव होने के कारण अयोग्य करार दिए गए। प्रथम चरण के ट्रायल में पटना एम्स प्रथम और पीजीआई रोहतक दूसरे स्थान पर है।

प्रथम और दूसरा चरण

कोरोना वैक्सीन प्रथम चरण का ट्रायल देशभर में 375 लोगों पर करना है। दूसरे चरण में 750 लोगों पर यह परीक्षण होना है। प्रथम चरण में 18 से 55 आयु वर्ग के लोग होंगे जबकि दूसरे चरण में 12 से 65 वर्ष के लोगों पर परीक्षण किया जाएगा।

वैक्सीन परीक्षण टाइमलाइन

प्रथम डोज  – 15 जुला

दूसरा डोज   – 14वें दिन

तीसरा डोज   – 28वें दिन

चौथा डोज    – 42वें दिन

पांचवां डोज  – 104वें दिन

अंतिम डोज   – 194वें दिन

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!