Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज के स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने किया प्रतिभाग

  • ‘‘हरित हरिद्वार योजना’’ का किया शुभारम्भ।
  • केन्द्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज के स्वर्ण जयंती के अवसर पर किया स्मारक डाक टिकट का विमोचन।

[box type=”shadow” ][/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 जून 2021, रविवार, देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने हरिद्वार में अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज के स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में केन्द्रीय सूचना प्रसारण मंत्री श्री रवि शंकर प्रसाद ने भी वर्चुअल प्रतिभाग किया। केन्द्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज के स्वर्ण जयंती के अवसर पर स्मारक डाक टिकट का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इस अवसर पर ‘‘हरित हरिद्वार योजना’’का शुभारम्भ किया। इसके तहत गंगा के आस-पास के क्षेत्रों को हरा-भरा करने की योजना है। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर हरकी पैड़ी से प्रथम चरण में 100 भवनों की छतों को हरा-भरा करने के लिए रूफ टॉप गार्डिनिंग की शुरूआत की गई।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि शांतिकुंज, पं० श्रीराम शर्मा आचार्य की तपस्थली है। शांतिकुंज का सनातन संस्कृति को विस्तार देने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। गायत्री परिवार का सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक उत्थान में अहम योगदान रहा है। देश-विदेश में फैले करोड़ों गायत्री साधकों के माध्यम से सनानत संस्कृति और आध्यात्मिक परम्परा की ध्वजा को पूरे विश्व में फहराया है। गायत्री परिवार द्वारा विभिन्न प्रकार के आयोजन किये जाते हैं एवं विपदाओं के अवसर पर लोगों की हर संभव सहायता की है। गंगा की स्वच्छा और निर्मलता के लिए भी शांतिकुंज द्वारा लगातार प्रयास किये गये हैं। आपके द्वार पहुँचा हरिद्वार अभियान के अन्तर्गत देश के लगभग 10 लाख लोगों तक पतित पावनी माँ गंगा को पहुँचा रहे हैं। घर-घर यज्ञ, घर-घर संस्कार, घर-घर गंगा तथा घर-घर हरिद्वार के अभियान की जितनी सराहना की जाए कम है।

केन्द्रीय सूचना प्रसारण मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पं० श्रीराम शर्मा आचार्य के बारे में मैंने जितना जानने की कोशिश की है, उसका एक ही सार है कि आध्यात्म और विज्ञान के बीच एक सेतु बनना चाहिए। उन्होंने लोगों में आध्यात्मिक चेतना जगाई। भारत का अभीष्ट सिर्फ राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक विकास ही नहीं है, बल्कि भारत की आध्यात्मिक चेतना का विकास भी है। उन्होंने अपना जीवन समाज की भलाई तथा सांस्कृतिक उत्थान के लिए समर्पित कर दी। आज गायत्री परिवार के 5 हजार से अधिक केन्द्र नव चेतना का जागरण कर रहे हैं।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, देव संस्कृति विश्व विद्यालय के कुलाधिपति डॉ० प्रणव पंड्या, श्रीमती शैलबाला पंड्या, डॉ० चिन्मय पंड्या, जिलाधिकारी हरिद्वार सी. रविशंकर, एस.एस.पी. हरिद्वार सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस. आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!