Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
आर्थिक गतिविधियाँ

सोने के भाव में आई गिरावट, जानिए भाव

आकाश ज्ञान वाटिका। 19 फ़रवरी, 2020, बुधवार। वायदा बाजार में बुधवार को कीमती पीली धातु के भाव में गिरावट देखी जा रही है। सोने का वायदा भाव बुधवार सुबह एमसीएक्स एक्सचेंज पर गिरावट के साथ ट्रेंड कर रहा था। सुबह 9 बजकर 24 मिनट पर तीन अप्रैल 2020 का सोने के वायदा भाव 65 रुपये की गिरावट के साथ 41,355 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। दूसरी तरफ चांदी के वायदा भाव में बुधवार को बढ़त देखने को मिल रही है।

एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार सुबह 10 बजे पांच मार्च 2020 का चांदी का वायदा भाव 0.20 फीसद या 93 रुपये की तेजी के साथ 47,356 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा अगर पांच मई 2020 के चांदी के वायदा भाव की बात करें, तो यह बुधवार सुबह 0.26 फीसद या 123 रुपये की बढ़त के साथ 47,871 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

आइए अब वैश्विक स्तर पर सोने का हाजिर भाव जानते हैं। ब्लूमबर्ग के अनुसार, वैश्विक स्तर पर सोने के हाजिर भाव में मामूली बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। यह बुधवार सुबह 0.01 फीसद या 0.16 डॉलर की बढ़ोत्तरी के साथ 1601.77 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, चांदी की बात करें, तो बुधवार सुबह इसका हाजिर भाव 0.41 फीसद या 0.07 डॉलर की बढ़ोत्तरी के साथ 18.25 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

केडिया एडवाइजरी के अनुसार, कोरोना वायरस से जुड़ी चिंताओं के चलते बुधवार को सोने का वैश्विक भाव अपने सात साल से अधिक के उच्चतम स्तर 1600 डॉलर प्रति औंस से ऊपर चला जाएगा। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, कोरोना वायरस के 73,332 मामले सामने आ चुके हैं और 1873 लोगों की इससे मौत हो चुकी है। एडवाइजरी के अनुसार, अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी ऐपल द्वारा इस साल की पहली तीमाही के लिए अपना राजस्व अनुमान कम करने का असर भी सोने की कीमतों में वृद्धि के रूप में देखने को मिलेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!