Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
देश

सोने और चांदी की वायदा कीमतों में आया उछाल,जानिए क्या चल रहा है भाव

सोने और चांदी दोनों की वायदा कीमतों (Futures Price) में आज गुरुवार को बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। गुरुवार को सुबह 10 बजकर 47 मिनट पर MCX एक्सचेंज पर पांच दिसंबर 2019 का सोने (Gold) का वायदा भाव 0.13 फीसद या 49 रुपये की तेजी के साथ ट्रेंड कर रहा था। इस बढ़त से पांच दिसंबर 2019 की सोने की वायदा कीमत 38,146 रुपये प्रति दस ग्राम पर बनी हुई थी।

चांदी (Silver) की वायदा कीमत में भी गुरुवार को तेजी देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच दिसंबर 2019 के चांदी की वायदा कीमत में गुरुवार सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर 0.29 फीसद या 127 रुपये की तेजी देखी जा रही थी। इस तेजी से पांच दिसंबर 2019 की चांदी की वायदा कीमत 44,661 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी।

उधर, गुरुवार को पांच फरवरी 2020 के सोने की वायदा कीमत भी बढ़त के साथ ट्रेंड कर रही थी। एमसीएक्स एक्सचेंज पर गुरुवार को 10 बजकर 59 मिनट पर 5 फरवरी 2020 का सोने का वायदा भाव 0.08 फीसद या 30 रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ 38,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

गौरतलब है कि बुधवार को एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, सोने में 225 रुपये की उछाल दर्ज की गई। इससे बुधवार को सोने का भाव 38,715 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी में बुधवार को 440 रुपये का भारी उछाल देखा गया था। इससे चांदी का भाव बुधवार को 45,480 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

वैश्विक स्तर की बात करें, तो ब्लूमबर्ग के अनुसार, गुरुवार को सोने का हाजिर भाव 0.06 फीसद की मामूली तेजी के साथ 1464.46 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, चांदी का हाजिर भाव 0.02 फीसद की मामूली बढ़ोत्तरी के साथ 16.98 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

अब क्रूड ऑयल की बात करें, तो गुरुवार को इसकी वायदा कीमतों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर गुरुवार को 10 बजकर 45 मिनट पर 19 नवंबर 2019 का क्रूड ऑयल का वायदा भाव 0.17 फीसद या 7 रुपये की मामूली तेजी के साथ ट्रेंड कर रहा था। इस तेजी से 19 नवंबर 2019 की क्रूड ऑयल की वायदा कीमत 4146 रुपये प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रही थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!