Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
धार्मिकसामाजिक गतिविधियाँ

दिवाली पर अपने परिवार और दोस्तों को दें खूबसूरत तोहफे

आकाश ज्ञान वाटिका। त्योहारों का मौसम देश में पूरी तरह से छा चुका है। नवरात्रों और दुर्गा पूजा से शुरू हुआ ये मौसम अब दिसंबर तक चलेगा। 17 अक्टूबर को करवा चौथ के बाद बस कुछ ही दिनों में दिवाली आ जाएगी। इस बार दीवाली 27 अक्टूबर को पड़ रही है। इसी के साथ बाज़ारों के साथ ऑनलाइन भी सेल लगी हुई है। इस छूट का फायदा उठाते हुए आपको दीवाली के लिए तोहफों की खरीदारी कर लेनी चाहिए। आप चाहें ऑफलाइन देखें या ऑनलाइन आपको गिफ्ट के लिए कई तरह के ऑप्शन्स मिल जाएंगे।

ग्लास का लालटेन

लालटेन का दीवाली से सीधा संबंध है। ये त्योहार रोशनी का है, इस मौके पर चारों तरफ लाइट्स के साथ दिए और लालटेन नज़र आते हैं। आजकल नई डिज़ाइन के लालटेन बाज़ार में आ गए हैं, जिसे ट्रेंडी तरीके से सजाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, ग्लास के लालटेन ऑफलाइन या ऑनलाइन, आपको बड़ी आसानी से मिल जाएंगे। दीवाली पर इससे अच्छा गिफ्ट और क्या हो सकता है।

सेरामिक बाउल्स

प्लास्टिक बैन के बाद अचानक ग्लास और सेरामिक बर्तनों के मांग बढ़ गई है। सेरामिक बाउल्स इको-फ्रेंडली और सेहत के लिए तो अच्छे होते ही हैं साथ ही देखने में भी अच्छे लगते हैं। ये आपको ऑनलाइन या बाज़ार में कई वैराइटी, डिज़ाइन और साइज़ में मिल जाएंगे। दिवाली पर तोहफे में देने के लिए सेरामिक बाउल्स एक खूबसूरत गिफ्ट है।

ग्लास की पानी की बोटल

ग्लास की पानी की बोटल का सेट आजकल गिफ्ट में देने के लिए काफी पॉपुलर हो गया है। ग्लास बोटल सेट कई तरह की रंगों, आकार और स्टाइल में उपलब्ध होते हैं, जिन्हें आप खरीद सकते हैं। टेराकोटा बोटल से लेकर सिलिकॉन कवर्स के साथ ग्लास बोटल जैसे अंगिनत ऑप्शन्स मिल रहे हैं। बोटल्स की ज़रूरत हर घर में होती है इसलिए ये तोहफे देने के लिए एक उपयोगी गिफ्ट होगा।

ब्रोकेड के कुशन कवर्स 

भारी-भरकम और घिसे पिटे तोहफों से हटकर सोचें। आप इस दीवाली बिल्कुल अलग और खूबसूरत ब्रोकेड के कुशन कवर्स गिफ्ट में दे सकते हैं। ब्रोकेड सजावट के लिए सबसे ज़्यादा काम आने वाला फैबरिक है। इसका फेस्टिव लुक किसी भी जगह की रौनक को बढ़ा देता है। अगर आपको अपने रिश्तेदार या दोस्तों की पसंद या सजावट के बारे में जानकारी है तो आपको इसमें कई तरह के ऑप्शन्स मिल जाएंगे।

सेरामिक कुकवेयर 

कई सालों से ये गिफ्टिंग के लिए सबसे पॉपुलर चीज़ों में से है। सेरामिक कुकवेयर एक ऐसी चीज़ है जिसमें पिछले कुछ सालों में काफी बदलाव आया है। रंगबिरंगे कुकिंग सेट से लेकर एलीगेंट कुकवेयर तक आप कुछ भी चुन सकते हैं। प्लास्टिक बैन के बाद से सेरामिक कुकवेयर गिफ्ट करने के लिए इस सीज़न का बेस्ट ऑप्शन है।

तांबे का डिनर सेट

दीवाली के लिए डिनर सेट भी काफी पॉपुलर गिफ्ट आइटम में से है। लेकिन मेलामाइन  (जो कि काफी नुकसानदायक होती है) या बोन चाइना (जो काफी महंगी भी हो सकती है) जैसी क्रॉकरी पर पैसे ज़ाया करने से बेहतर यही है कि आप सिम्पल सी तांबे की थाली सेट पर पैसा खर्च करें। तांबा पित्त को शांत करने में मदद करता है, हीमोग्लोबिन बढ़ाता है और साथ ही त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। तो दिवाली गिफ्ट में तांबे का डिनर सेट देने की इससे बड़ी कोई वजह हो सकती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!