Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
दिल्लीदेश

सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा घिबली ट्रेंड, लेकिन बन सकता है प्राइवेसी के लिए खतरा

सांसद-विधायक, पुलिस महकमे के लोग तक इस ट्रेंड के मुरीद होते आ रहे नजर 

लोग दे रहे तरह- तरह की प्रतिक्रियाएं 

नई दिल्ली। घिबली ट्रेंड ने पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है। नोएडा के लोगों तक इसका असर देखने को मिल रहा है। यही नहीं, सांसद-विधायक, पुलिस महकमे के लोग तक इसके मुरीद होते नजर आ रहे हैं। उन्होंने एआई इमेज के माध्यम से अपनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं।

सांसद डॉ. महेश शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दो तस्वीरें घिबली आर्ट के माध्यम से पोस्ट की है। इसके अलावा भाजपा नेता धर्मेंद्र चौहान ने नोएडा के विधायक पंकज सिंह के साथ फोटो शेयर की है। इसमें पुरानी तस्वीर और घिबली आर्ट के साथ की तस्वीर है। इस पर लोगों अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ तस्वीर पोस्ट की है।

सेक्टर-107 निवासी रुद्र ने बताया कि उन्होंने फीचर इंस्टाग्राम पर देखा था, जो काफी पसंद आया। उन्होंने यूट्यूब से सीखकर एआई से अपनी और अपने दोस्त की तस्वीर घिबली इमेज में बदलकर इंस्टाग्राम पर लगायी। नोएडा के सेक्टर-110 निवासी अवनीशा ने भी बताया उन्हें भी घिबली इमेज़ ट्रेंड काफी पसंद आया। उन्होंने भी एआई से अपनी और अपनी सहलियों की तस्वीर घिबली इमेज में बदलकर इंस्टाग्राम पर लगाई।

सोशल मीडिया पर वायरल 
घिबली-स्टाइल ए आई इमेज ट्रेंड है। यह चैटजीपीटी और ग्रोक 3 जैसे एआई टूल का उपयोग करके लोगों की तस्वीरों को घिबली स्टाइल एनीमेशन आर्ट में बदलता हैं। यह ट्रेंड इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स जैसे प्लेटफोर्म पर खूब चल रहा है। साइबर एक्सपर्ट ने इस ट्रेंड को लेकर डिजिटल प्राईवेसी की चिंता जताई है।

शहर के साइबर एक्सपर्ट्स ने इस ट्रेंड की बढ़ती लोकप्रियता पर चिंता व्यक्त की है। उनका मानना है कि एआई पहले से ही लोगों की प्राइवेसी के मामले में खतरा बना हुआ है। लोग अपनी इमेज को अपलोड करने के लिए गैलरी का भी उपयोग कर रहे हैं और एआई इसे एक्सेस भी कर रहा है। इससे गैलरी से प्राइवेसी खत्म होने का खतरा बना हुआ है। हालांकि ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!