Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत की अभिनव पहल ‘‘घरैकि पहचाण चेलिक नाम’’ की शुरूआत

[box type=”shadow” ][/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 फ़रवरी 2021, शनिवार, नैनीताल (सूचना)। परम्परागत रीति को नई दिशा देते हुए समाज के सृजन के उददेश्य से बालिकाओं को अपेक्षाकृत अधिक सम्मान देते हुये ‘‘घरैकि पहचाण चेलिक नाम’’ कार्यक्रम की अभिनव शुरूआत सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत ने टीआरसी सूखाताल में आयोजित कार्यक्रम में की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” अभियान को उत्तराखंड में एक कदम और आगे बढ़ाया जा रहा है। इस परंपरा के तहत परिवार की सबसे छोटी बेटी के नाम पर उस घर की पट्टिका लगाई जाएगी, ताकि घर की पहचान बिटिया के नाम पर हो सके। प्रथम चरण में इस नई परंपरा की शुरुआत नैनीताल जिले की नैनीताल नगरपालिका से की गयी और जिले के सभी विकासखंडों का एक-एक ग्राम चयनित किया गया है। सबसे अहम बात यह है कि पट्टिका में बेटी के नाम की पट्टिका बनाए जाने में ऐपण कला का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे स्थानीय कला को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

[box type=”shadow” ]

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि यह छोटी सी कोशिश एक दिन अभियान बनेगी और हर घर का नाम बेटी के नाम पर होगा। हमारी सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि हाल ही में सरकार ने महिलाओं को पति की पैतृक संपत्ति में सहखातेदार का अधिकार दिया है। इससे महिलाओं को स्वरोजगार के लिए बैंक से लोन मिल सकेगा और वे स्वावलंबी बन सकेंगी। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए हमें महिलाओं को समान अधिकार और समान अवसर देने होंगे। हमारी सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक, मानसिक के साथ ही शारीरिक दृष्टि से भी सशक्त बनाया जा रहा है। उनके सम्मान में कोई कसर बाकी नहीं रखी जायेगी। समारोह में कई महिलाओं को उनके बेटी के नाम की पट्टिका घर पर लगाने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदान की। मुख्यमंत्री ने कहा कि रूरल ग्रोथ सेंटर्स के आज बहुत अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। आज हमने उन ग्रोथ सेंटर्स के लिए स्वयं सहायता समूहों से 5 लाख रूपए तक की खरीदारी सरकार द्वारा किए जाने का निर्णय हुआ है। हम इन समूहों को 5 लाख रूपए तक का ब्याज मुक्त ऋण भी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें नौकरी की मानसिकता से हटना होगा। इसके लिए हमारी सरकार ने स्वरोजगार सृजित करने का कार्य किया है। इसी के तहत स्वरोजगार योजना, सोलर स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री कृषक कल्याण योजना, घसियारी योजना, युवाओं के लिए मोटर बाइक टैक्सी, पिरूल से बिजली उत्पादन योजना आदि संचालित की जा रही है ताकि हम अपने पैरों पर खड़े हो सकें।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य गठन के समय राज्य में वाहनों की संख्या लगभग 4.5 लाख थी और वर्तमान में राज्य में वाहनों की संख्या 26 लाख से अधिक है। उन्होंने वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए घोषणा की कि नैनीताल में पार्किंग के लिए भवाली में 300 वाहनों की पार्किंग, कचहरी परिसर में 400 वाहनों की बहुमंजिला पार्किंग, फासी गधेरा में 100 वाहनों की पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। अभी तक यहाँ 450 वाहनों की पार्किंग है, अब 800 वाहनों की पार्किंग और होने से यह संख्या लगभग तिगुनी हो जाएगी।[/box]

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने 4338.35 लाख रुपए की धनराशि के कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। जिसमें 4002.40 लाख रुपए के कार्यों का शिलान्यास तथा 335.95 लाख रुपए के कार्यों का लोकार्पण किया गया। जिसमें नैनीताल-कालाढूँगी मोटर मार्ग पर केएमवीएम पार्किग से बारात घर एवं देवदार लाॅज के सामने रोड के किनारे सरफेस पार्किंग लागत 69.85 लाख रुपए एवं नैनीताल-हल्द्वानी मोटर मार्ग मे रूसी बैण्ड से डांट तल्लीताल नैनीताल तक सौन्दर्यीकरण कार्य लागत 48.08 लाख रुपए की लागत की योजनाओं का लोकार्पण किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने तहसील परिसर हल्द्वानी मे बने हाईटैक शौचालय लागत 29.43 लाख रुपए, खैरना में हाईटैक शौचालय लागत 39.68 लाख रुपए, रूसी बाईपास मे हाईटैक शौचालय लागत 99.88 लाख रुपए, तहसील परिसर लालकुऑं में हाईटैक शौचालय लागत 17.85 लाख रुपए व मुक्तेश्वर में 31.22 लाख रुपए एवं की लागत से बनने वाले हाईटैक शौचालय का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने 2577.42 लाख रूपये की लागत से सूखाताल को रिचार्जिंग जोन एवं टूरिस्ट डेस्टिनेशन, 605.05 लाख रुपये की लागत से सातताल मे विकास एवं सौन्दर्यीकरण कार्य, 214.83 लाख रुपए की लागत से मल्लीताल नाला न०-23 तिराहे से जलसंस्थान के कार्यशाल तक नाला कवरिंग, 158.91 लाख रुपए की लागत से सूखाताल में कार पार्किंग, छत पर कुमाऊंनी शैली मे हाॅट एवं फूड एण्ड क्राफ्ट कोर्ट का निर्माण तथा 446.19 लाख रुपए की लागत से मुक्तेश्वर सर्किट में हिमालय दर्शन थीम के आधार पर विकास एवं भीमताल मे करकोटक की चोटी का पर्यटन की दृष्टि से विकास एवं सौन्दर्यीकरण का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के नैतृत्व में बेहतर काम कर रही है और विकास की नई इबारत लिख रही है। क्षेत्रीय विधायक संजीव आर्य ने कहा कि “घरैकि पहचान, चेलिक नाम” के तहत नैनीताल जनपद में 8000 घरों का चयन कर उनमें बेटी के नाम की पट्टियाँ लगाई जायेंगी। मण्डायुक्त अरविन्द सिंह ह्यांकी ने कहा कि जल संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा की गयी पहल एवं सहयोग राज्य के लिए भागीरथ प्रयास साबित होगा। जिलाध्यक्ष बीजेपी प्रदीप बिष्ट ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया, विधायक राम सिंह कैड़ा, विधायक दीवान सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक डाॅ० शैलेन्द्र मोहन सिंघल, दर्जा मत्री केदार जोशी, रेनु अधिकारी, मनोज साह, कुन्दन बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, पीआरओ माननीय मुख्यमंत्री विजय बिष्ट, गोपाल रावत, प्रदीप जनोटी, सचिन साह, दीपक मलकानी, विवके साह, जगदीश बिष्ट, राजेन्द्र जीना, सुमित नदगली,के अलावा आनन्द बिष्ट, गजाला कमाल, मनोज जोशी, डीएन भट्ट, अरविन्द पडियार, दया किशन पोखरिया, प्रेमा अधिकारी, आयुष भण्डारी, पूरन बिष्ट, आईजी अजय रौतेला, जिलाधिकारी धीराज गब्र्याल, अपर सचिव माननीय मुख्यमंत्री डाॅ.महेरबान सिंह बिष्ट, मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र सिंह भण्डारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी, प्रबन्ध निदेशक केएमवीएन रोहित कुमार मीणा, जीएम केएमवीएन अशोक जोशी, संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन, सचिव जिला विकास प्राधिकरण पंकज उपाध्याय, उप जिलाधिकारी अनुराग आर्य, गौरव चटवाल, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, डीएसडीओ एलएम जोशी के अलावा गणमान्य व्यक्ति तथा अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!