Breaking News :
>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी
ताज़ा खबरेंदेश

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा बयान : ‘राजस्थान में कोरेाना के डेल्टा वैरिएंट ने कहर बरपाया’

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 जून 2021, शुक्रवार, जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना के नए वैरिएंट पर चिंता जाहिर की है। गहलोेत ने कहा, राजस्थान में कोरेाना के डेल्टा वैरिएंट ने कहर बरपाया है। इस बात का खुलासा बुधवार को आई एक रिपोर्ट में हुआ है। दूसरी लहर में इसी कारण ज्यादा मौतें हुई और हालात बदतर हुए हैं। उन्होंने कहा जीनोम सिक्वेसिंग से पता चला कि कोरोना का वैरिएंट बहुत खतरनाक है। यह वैरिएंट यूके, अमेरिका, सिंगापुर सहित कई देशों में फैला है ।

गहलोत ने यह बात प्रदेश के विभिन्न वैटरिनरी भवनों के वर्चुअल उद्धाटन समारोह में कही। उन्होंने कहा डेल्टा वैरिएंट के भय से लंदन में लॉकडाउन खुलने पर रोक लग गई है। हमें डर है कि यह वैरिएंट इतना घातक नहीं हो जाए कि वैक्सीन के प्रभाव को ही खत्म नहीं कर दे। ऐसी जानकारी जब आती है तो सबका फर्ज बनता है कि जनता के साथ इसे साझा किया जाए, जिससे सावधानी बरतें।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमितों के मामलों में लगातार कमी होती जा रही है। अब प्रदेश में 10 हजार एक्टिव केस बचे हैं। देश में कोरोना की दूसरी लहर 11 फरवरी से शुरू हुई थी और अप्रैल में भयावह हो गई थी। चिकित्सा विभाग के अनुसार एक अध्ययन में सामने आया कि देश में कोरोना का वैरिएंट डेल्टा सुपर इन्फेक्शियस मिला है,जो दूसरी लहर के दौरान काफी तेजी से फैला है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!