Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तराखण्ड

पटियाला में कबड्डी खिलाड़ी की हत्या कर फरार हुए गैंगस्टर उत्तराखंड पुलिस की टीम के साथ देहरादून से गिरफ्तार

पटियाला (पंजाब) में कबड्डी खिलाड़ी की हत्या कर फरार हुए गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई गैंग के शूटर को उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने पंजाब पुलिस की टीम के साथ देहरादून से गिरफ्तार किया है।

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि बीते पांच अप्रैल की रात को दौणकलां पटियाला निवासी हरवीर सिंह ने अपने छह साथियों के साथ मिलकर कबड्डी खिलाड़ी धरमिंद्र सिंह उर्फ भिंदा की पंजाबी यूनिवर्सिटी के निकट गोली मारकर हत्या कर दी थी।

एसटीएफ पंजाब ने 14 अप्रैल की शाम को संपर्क किया

इस मामले में थाना अर्बन स्टेट, पटियाला में हरवीर सिंह सहित अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही सभी बदमाश फरार चल रहे थे। बदमाशों की तलाश के लिए एसटीएफ पंजाब ने 14 अप्रैल की शाम को एसटीएफ देहरादून से संपर्क किया।

एसटीएफ देहरादून ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तीन-चार दिन में बाहर से आने वाले व्यक्तियों की तलाश के लिए सभी होटलों और हास्टल के बारे में जानकारी जुटाई। एसटीएफ को सूचना मिली थी कि दो दिन पूर्व ही मांडूवाला, प्रेमनगर में एक लड़का बाहर से आकर रुका है।

दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग

एसटीएफ देहरादून व एसटीएफ पंजाब ने मांडूवाला में सामूहिक तौर पर दबिश दी और बदमाश हरवीर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में हरवीर ने बताया कि उसकी जुगनू के साथ रंजिश चल रही थी। रंजिश के चलते पांच अप्रैल को जुगनू ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया तो हरवीर ने भी अपने छह-सात साथियों को बुलाया।

दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिसमें धरमिंद्र सिंह भिंदा की पीठ में गोली लग गई और उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद हरवीर अपने अन्य साथियों के साथ चंडीगढ़ पहुंच गया, जहां से सभी लोग अलग-अलग जगह निकल गए। हरवीर बस से देहरादून आया और देहरादून में एकांत जगह की तलाश करते हुए मांडूवाला में आकर रुक गया।

एसएसपी ने बताया कि हरवीर गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के गैंग का सदस्य है जोकि वर्तमान में तिहाड़ जेल दिल्ली में बंद है। हरवीर को एसटीएफ पंजाब के सुपुर्द किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!