Breaking News :
>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत रामलीला मैदान में स्वनिधि महोत्सव आयोजित किया गया

कार्यक्रम में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 जुलाई 2022, बुधवार, उत्तरकाशी। आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत नगर पालिका परिषद बड़ाहाट के तत्वावधान में रामलीला मैदान में आयोजित स्वनिधि महोत्सव कार्यक्रम में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विधायक ने रिवन काटकर स्वनिधि महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक विक्रम सिंह रावत, जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल,असिस्टेंट डायरेक्टर शहरी विकास विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे।
गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि कोविडकाल में नगर क्षेत्र में छोटा व्यवसाय करने वाले रेड़ी, ठेली वालों का व्यवसाय पूर्ण रूप से प्रभावित हो गया था। जिससे उनका आजीविका का संकट खड़ा हो गया था। छोटे व्यवसायों के जीवन यापन में आ रही कठिनाइयों को देखते हुए केंद्र सरकार द्वारा स्वनिधि योजना लागू की। ताकि छोटा कारोबार करने वाले रेड़ी ठेली वाले अपना व्यवसाय पुनः शुरू कर अपनी आजीविका का संवर्धन कर सकें। सरकार ने नगर क्षेत्र के रेड़ी ठेली वालों को रोजगार से जोड़ना का कार्य किया। इसी उपलक्ष्य में आज उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।
जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने अपने सम्बोधन में कहा कि देश आजादी का 75वां वर्ष मना रहा है। कोविडकाल में देश में कोविड जैसी महामारी ने व्यवसाय करने वाले कारोबारियों एवं आम आदमी के जीवन को प्रभावित किया। जिसमें रेड़ी, ठेली वाले छोटे व्यवसाय करने वाले लोग भी शामिल थे जिनका रोजगार ठप हो गया। सरकार ने छोटे व्यवसाय की चिंता करते हुए मिशन मोड पर स्वनिधि योजना से लोगों को पुनः रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया और इस योजना के आने से लोग लाभान्वित हुए। जिलाधिकारी ने स्वनिधि योजना पर विस्तृत प्रकाश डाला। साथ ही जिन लाभार्थियों को बैंक से ऋण लेने में कोई परेशानी आ रही है। उनका हर सम्भव समाधान करने का भरोसा दिया। साथ ही स्वनिधि योजना को उचित तरीके से अनुश्रवण करने का भी आश्वासन दिया।

जिलाधिकारी ने आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम को लेकर जनता से आव्हान किया कि 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा जरूर लगाएं। आजादी के पर्व को उत्साह के साथ मनाए। साथ ही जनपदवासियों से अपील की है कि अपने घरों में लगाएं गए तिरंगे को 15 अगस्त के बाद ससम्मान निकालकर सुरक्षित रखें।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। तथा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश चौहान, जिला महामंत्री हरीश डंगवाल,जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कृष्णा राणा, विजयपाल मखलोगा, बुद्धि सिंह राणा,सुधा गुप्ता, ग्लेशियर लेडी शांति ठाकुर, व्यापार मंडल के अध्यक्ष रमेश चौहान सहित नगर पालिका के सभासद उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!