Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित
ताज़ा खबरेंदेश

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित राजकीय कार्यक्रम को राजस्थान सरकार द्वारा राजनीतिक मंच बनाने पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री शेखावत ने व्यक्त की कड़ी प्रतिक्रिया

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 मई 2021, शनिवार, जोधपुर। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित राजकीय कार्यक्रम को कांग्रेस पार्टी का राजनीतिक मंच बनाने पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। शेखावत ने कहा कि ‘लोकतंत्र में संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता जरूरी है’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय वेबिनार को वर्तमान केंद्र सरकार और संवैधानिक संस्थाओं की आलोचना का जरिया बनाया गया। पूरे कार्यक्रम में घोषित विषय पर चर्चा नहीं हुई, बल्कि यह एक राजनीतिक दल का कार्यक्रम हुआ।

शेखावत ने अपने बयान में कहा कि राजीव गांधी स्टडी सर्किल एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस) के संयुक्त तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर इस राष्ट्रीय वेबिनार का आयो‍जन किया गया। राज्य के सभी महाविद्यालयों को निर्देशित किया गया कि उसके शिक्षक, एन.एस.एस के स्वयंसेवक और सभी छात्रों को वेबिनार में जोड़ा जाए। वेबिनार के संयोजक आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा में एन.एस.एस के समन्वयक और राजीव गांधी स्टडी सर्किल, राजस्थान के भी समन्वयक डॉ0 बनय सिंह थे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वेबिनार में संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता पर कोई चर्चा नहीं की गई, बल्कि वक्ताओं ने संवैधानिक रूप से चुनी हुई वर्तमान केंद्र सरकार के विरोध में बोलना उचित समझा। वक्ताओं ने केंद्र की विनिवेश नीति के लिए वर्तमान सरकार को दोषी बताया, जबकि विनिवेश नीति तीन दशक पुरानी है और इसका संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता से दूर-दूर तक कोई सरोकार नहीं है। यह विषय से परे राजनीतिक मामला है।

शेखावत ने कहा कि चुनाव आयोग की कई चरण में चुनाव कराने को लेकर आलोचना की गई। यह वक्ताओं का स्वयं चुनाव आयोग की स्वायत्तता में दखल है। देश की सबसे बड़ी संवैधानिक संस्थान लोकसभा और राज्यसभा द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों पर उंगली उठाई गई, जबकि इन कानूनों पर प्रश्न उठाना और इसका विरोध करना लोकसभा-राज्यसभा की स्वायत्तता में सीधी-सीधी दखलांदाजी है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वेबिनार में राजस्थान सरकार के मंत्री, शिक्षाविद्, अधिकारी, छात्र-छात्राएं और अन्य सम्मिलित हुए, लेकिन घोषित विषय पर चर्चा तक नहीं हुई, बल्कि एक राजनीतिक दल का कार्यक्रम भर हुआ। शेखावत ने कहा कि वेबिनार में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की प्रशंसा, महिमामंडल ना सिर्फ अनावश्यक और विषय से परे थी, बल्कि यह एक राजकीय कार्यक्रम की गरिमा के विपरीत भी था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!