Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

पढ़ाई को अपने हुनर में तब्दील करने वाले गगन त्रिपाठी की संस्था “प्लांट ऑर्बिट” को मिला “बेस्ट एग्रीटेक स्टार्टअप अवार्ड”

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 मई 2022, रविवार, हल्द्वानी। 21 साल की उम्र में प्लांट ऑर्बिट ( Plant Orbit ) को स्थापित कर और पढ़ाई के साथ उसे बुलंदियों तक ले जाना गगन त्रिपाठी की मेहनत ने सफल कर दिखाया। लिहाजा उनकी संस्था प्लांट ऑर्बिट ( Plant Orbit ) को आज बेस्ट एग्रीटेक स्टार्टअप अवार्ड मिला है। हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में रहने वाले गगन त्रिपाठी ऑनलाइन इनडोर प्लांट्स नर्सरी चलाते ह

स्टार्टअप के इनोवेटिव आइडियाज के साथ कुछ हटकर कर दिखाने वाले संस्थाओं के ऑब्जरवेशन करने वाली संस्था फायर बॉक्स ने प्लांट ऑर्बिट को बेस्ट एग्रीटेक स्टार्टअप से नवाजा है।

रानीचौरी भरसार से एग्रीकल्चर की पढ़ाई कर रहे गगन त्रिपाठी ने 2 साल पहले प्लांट ऑर्बिट ( Plant orbit ) की स्थापना की थी। एग्रीकल्चर की पढ़ाई को अपने हुनर में तब्दील करने के साथ उन्होंने गहनता से पौधों के ऊपर रिसर्च करते हुए इनडोर सकुलेंट प्लांट महानगरों में पहुँचाने के लिए प्लांट ऑर्बिट की स्थापना की। यूनिवर्सिटी में पढ़ते पढ़ते ही अपने इन्नोवेटिव आईडियाज को अच्छे स्टार्टअप में बदलने के लिए गगन कई बार सम्मानित हुए हैं और उनकी आइडियाज को बेस्ट स्टार्टअप का अवार्ड भी मिला है।

प्लांट ऑर्बिट ( Plant orbit ) के संस्थापक गगन त्रिपाठी का कहना है कि आज के इस दौर में जब शहर बड़े से बड़े कंक्रीट के जंगल में तब्दील हो रहे हैं तब इनडोर और आउटडोर प्लांट्स की काफी डिमांड बढ़ी है लोग अपने घरों को हरा भरा और सुसज्जित रखने के लिए इनडोर प्लांट्स और आउटडोर प्लांट का सहारा ले रहे हैं ऐसे में उनका सोचना है कि वह आने वाले समय में महानगरों में बेहद किफायती दामों में इनडोर और आउटडोर प्लांट उपलब्ध करायेंगे। और लोगों को हरियाली के प्रति जागरूक करेंगे ताकि शहरों से खत्म हो रहे हरे भरे पेड़ के बदले लोग कुछ न कुछ फूल और पौधे अपने घर में लगायें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!