Breaking News :
>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश
देशविज्ञान एवं प्राद्यौगिकी

हैदराबाद में G20 कृषि मंत्रिस्तरीय बैठक : कृषि क्षेत्र में डिजिटल टेक्नोलॉजी से लेकर खाद्य सुरक्षा पर मंथन

➤ हैदराबाद में 15 से 17 जून तक G20 कृषि मंत्रिस्तरीय बैठक
➤ कृषि कार्य समूह की बैठक में करीब 200 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया
➤ कृषि एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने HICC में लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 जून 2023, गुरुवार, हैदराबाद। हैदराबाद में गुरुवार से कृषि कार्य समूह (AWG) की मंत्रिस्तरीय बैठक की शुरुआत हुई। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में G20 सदस्य देशों, आमंत्रित देशों और 10 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के 200 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में विभिन्न देशों के कृषि मंत्री और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के महानिदेशक शामिल हुए।

बैठक के पहले दिन कृषि एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने हैदराबाद के नोवोटेल स्थित हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर (HICC) में लगाई गई कृषि आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। यह प्रदर्शनी कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में भारत की उपलब्धियों को प्रदर्शित कर रही है।

इस मौके पर कैलाश चौधरी ने कहा कि उभरती आधुनिक प्रौद्योगिकियाँ किसानों की अत्यधिक मदद करेंगी। उन्होंने कहा कि ड्रोन जैसी उन्नत प्रौद्योगिकियाँ किसानों को अधिक उपज देने में मदद करेंगी। उन्होंने विशेष रूप से लोगों के बीच नई तकनीकों के बारे में जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता पर बल दिया। उद्घाटन के बाद कृषि प्रतिनिधि बैठक (ADM) आयोजित की गई। पहला दिन विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों के रूप में व्यावहारिक चर्चाओं से भरा रहा।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव मनोज आहूजा एवं G20 सदस्य देशों के कृषि प्रतिनिधियों ने कृषि संबंधित प्रमुख मुद्दों पर विचार विमर्श किया। तीसरे कृषि प्रतिनिधि बैठक में G20 के प्रतिनिधियों ने खाद्य सुरक्षा, बाजरा, जलवायु-स्मार्ट कृषि, डिजिटल परिवर्तन और परिणाम दस्तावेज तैयार करने जैसी प्रमुख प्राथमिकताओं पर ध्यान केंद्रित किया गया। इस दौरान G20 सदस्य देशों के कृषि प्रतिनिधि मनुष्य, पृथ्वी व लाभ के लिए कृषि व्यवसाय का प्रबंधन व कृषि में डिजिटल प्रौद्योगिकी शक्तियों का उपयोग जैसे प्रमुख विषयों पर चर्चा की।

G20 कृषि मंत्रिस्तरीय बैठक के दूसरे दिन “खाद्य सुरक्षा और पोषण के लिए सतत कृषि” पर चर्चा
बैठक के दूसरे दिन केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर G20 बैठक में भाग लेने वाले मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडल के प्रमुखों का गर्मजोशी से स्वागत करेंगे। दूसरे दिन के एजेंडे में “खाद्य सुरक्षा और पोषण के लिए सतत कृषि” पर चर्चा और महिलाओं के नेतृत्व वाली कृषि, टिकाऊ जैव विविधता और जलवायु समाधान पर उच्च स्तरीय मंत्रिस्तरीय चर्चा शामिल है।
इन समानांतर सत्रों का उद्देश्य वैश्विक कृषि को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर संवाद और सहयोग को बढ़ावा देना है। कृषि कार्य समूह की बैठक के अंतिम दिन प्रतिनिधिमंडल हैदराबाद में आईसीएआर-इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मिलेट्स रिसर्च (IIMR) के तकनीकी भ्रमण पर निकलेगा। यह यात्रा प्रतिनिधियों को बाजरे की खेती और प्रसंस्करण में अत्याधुनिक अनुसंधान और नवाचार देखने का अवसर प्रदान करेगी।

यह बैठक 15 जून से लेकर 17 जून तक आयोजित होगी। G-20 कृषि कार्यकारी समूह की पहली बैठक से इंदौर में हुई थी। जबकि चंडीगढ़ में कृषि कार्य समूह के कृषि प्रतिनिधियों की दूसरी बैठक आयोजित हुई।

कृषि के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा भारत : नरेंद्र सिंह तोमर
पहले सत्र की समाप्ति के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत कृषि के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा खाद्य उत्पादक देश है। तोमर ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में भारत दूसरे देशों के लिए भी आगे बढ़कर कार्य कर रहा है। भारत आज कृषि के क्षेत्र में दुनिया के साथ काम कर रहा है और सिखाने का काम कर रहा है। कृषि मंत्री ने कहा कि हम सब जानते हैं कि जलवायु परिवर्तन सभी के लिए चुनौती है। इसलिए इससे कैसे निपटे और कैसे साझा रणनीति बनें इसके लिए इस बैठक में सभी महत्वपूर्ण प्रतिनिधियों के साथ चर्चा होगी।

सम्बंधित समाचार,
अवश्य पढ़िए : ➤
https://akashgyanvatika.com/g20-foreign-guests-visit-sarnath-circumambulate-stupa-amid-grand-reception/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!