Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

आत्म निर्भर से लेकर आधुनिक भारत; प्रधानमंत्री मोदी ने बताया 21वीं सदी देश के लिए क्यों है खास

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 मार्च 2022, शुक्रवार, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 21 वीं सदी भारत की सदी है। कहा कि हम सभी को आत्म निर्भर और आधुनिक भारत के निर्माण के लिए प्रयास करना होगा। मोदी का कहना था कि भारत प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसमें प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका भी अहम है। मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री नेशनल प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) के 96वें फाउंडेशन कोर्स के विदाई समारोह में वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े पीएम मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया की नजर इस समय भारत पर टिकी हुई है। कोरोनाकाल में नई चुनौतियों के बीच बाकि देशों की तुलना में भारत उभरा है। और अब भारत को अपनी भूमिका बढ़ाने के साथ ही तेज गति से विकास करना है।

21 वीं सदी के लिए भारत का लक्ष्य आत्मनिर्भर भारत और आधुनिक भारत है। और इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए चरणबद्ध तरीके से काम करना होगा। आजादी के अमृत महोत्सव में यह बैच पास-आउट हो रहा है और देश जब अपनी आजादी की 100वीं जयंती बना रहा होगा तब भी इस बैच के किए गए कार्यों की चर्चा भी होगी और आपकी भूमिका भी महत्वपूर्ण होगी।

विदित रहे कि इस बैच में 16 सर्विसेज से 488 ऑफिसर्स ट्रेनी (ओटी) सहित रॉयल भूटान सर्विस के तीन ट्रेन अफसर भी पास आउट हुए हैं। ‘मिशन कर्मयोगी’ के तहत ट्रेनी अफसरों को प्रशासनिक ट्रेनिंग के साथ ही उनके विकास पर जोर दियागया है। मोदी ने ओटी से आह्वान किया कि वह अपने खुद के विकास के लिए हमेशा ही कार्य करते रहें। चाहे इंटेच्युलअ स्टडी की बात हो या फिर टेक्नोलॉजी की बात हो, आप सभी को हमेशा ही अपडेट रहना होगा। मोदी का कहना था कि सभी को चुनौतीपूर्ण काम चुनना चाहिए ताकि उनका स्वयं का विकास हो सके। कंफर्ट जोन में रहकर कभी भी विकास संभव नहीं । विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी मोदी ने जोर दिया। उन्होंने कहा कि अकादमी में आर्टिफिशल और डेटा गवर्नेस पर भी कोर्स शुरू किया जाना चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!