Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
उत्तराखण्ड

13 से 22 अक्टूबर तक देहरादून आना-जाना करने वाली 12 ट्रेनें रद रहेंगी

हरिद्वार-लक्सर के बीच दोहरीकरण कार्य को दो बार स्थगित करने के बाद आखिरकार रेलवे मुख्यालय ने तीसरी बार में 13 से 22 अक्टूबर तक दोहरीकरण कार्य को स्वीकृति दे दी है। इस बीच देहरादून आना-जाना करने वाली 12 ट्रेनें रद रहेंगी, जबकि चार ट्रेन बीच रास्ते के स्टेशन तक आना-जाना करेंगी। वहीं, तड़के व देर रात आना-जाना करने वाली चार ट्रेन देहरादून तक आती-जाती रहेंगी, लेकिन रेलवे बोर्ड ने देहरादून से आवाजाही करने वाले यात्रियों को अंतिम समय तक असमंजस की स्थिति में रखा। सही समय से अगर यात्रियों को ब्लॉक के बारे में सूचित किया जाता तो यात्री अपनी यात्रा के लिए विकल्प तैयार रखते। रेलवे द्वारा आनन-फानन में उठाए गए इस कदम से यात्री और रेल के बीच की भरोसे की डोर को जरूर ठेस पहुंची होगी।

हरिद्वार व लक्सर के बीच पांच स्टेशनों पर दोहरीकरण का कार्य होना है। जिसके लिए मुरादाबाद मंडल ने पहले नौ अक्टूबर, फिर 11 अक्टूबर और इसके बाद 13 अक्टूबर से हरिद्वार व लक्सर के बीच दोहरीकरण कार्य करने के लिए प्रस्ताव भेजा था, जिस पर रेलवे मुख्यालय ने 13 अक्टूबर से दोहरीकरण कार्य करने की स्वीकृति दे दी है। जिसके चलते 13 से 22 अक्टूबर के बीच ट्रेन के माध्यम से देहरादून से आना-जाना करने वाले यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ेगी। हालांकि, समय रहते अगर ब्लाक की सूचना दी गई होती तो यात्रियों की परेशानी को जरूर कम किया जा सकता था, लेकिन रेलवे अधिकारियों द्वारा अंतिम समय तक यात्रियों को असमंजस में रखा गया। अब देहरादून से गोरखपुर व मुजफ्फरपुर तक जाने वाले यात्रियों को नजीबाबाद से ट्रेन पकड़नी होगी, जबकि देहरादून से हावड़ा जाने वाले यात्रियों को बरेली से ट्रेन पकड़नी होगी। वहीं, देहरादून से मदुरैई जाने वाले यात्रियों को निजामुद्दीन से ट्रेन पकड़नी पड़ेगी।

देहरादून के स्टेशन निदेशक गणोश चंद ठाकुर ने बताया कि हरिद्वार-लक्सर के बीच दोहरीकरण कार्य को पूरा करने के लिए रेलवे मुख्यालय ने 13 से 22 अक्टूबर तक स्वीकृति दे दी है। जिसके चलते देहरादून से आना-जाना करने वाली 12 ट्रेनें रद रहेंगी। जिन यात्रियों ने रद होने वाली तिथियों पर टिकट बुक कराए हैं, उन्हें उसी माध्यम से रिफंड दिया जाएगा। जो ट्रेनें तड़के व देर रात आना-जाना करती हैं, वह देहरादून तक आती-जाती रहेंगी।

दून प्लेटफॉर्म का विस्तारीकरण नवंबर से : तरुण प्रकाश

डिविजनल रेलवे मैनेजर मुरादाबाद तरुण प्रकाश ने कहा कि देहरादून प्लेटफॉर्म विस्तारीकरण कार्य आगामी नवंबर में शुरू होगा, जिसको 90 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। स्कूल वैली ग्राउंड में पत्रकारों से वार्ता में डीआरएम तरुण प्रकाश ने कहा कि लक्सर-हरिद्वार डबल लेन बिछाने का कार्य किया जा रहा है जिसके दूसरे चरण में हरिद्वार-देहरादून डबल लेन का कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देहरादून रेलवे स्टेशन सौंदर्यीकरण कार्य एमडीडीए व रेलवे संयुक्त रूप से कर रहे हैं।

न्यू ऋषिकेश रेलवे स्टेशन निर्माण कार्य अंतिम चरणों में चल रहा है। कर्णप्रयाग तक निर्माण कार्य 2022 तक पूरा होने का अनुमान है। डीआरएम तरुण प्रकाश ने बताया कि त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। ओकग्रोव स्कूल की जमीनों पर हो रहे अवैध कब्जों के बारे में डीआरएम ने कहा कि इसकी विभागीय जांच करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि ओकग्रोव स्कूल उत्तर रेलवे का पुराना हेरिटेज स्कूल है जिसके ढांचागत विकास के प्रयास किए जा रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!