Breaking News :
>>प्रदेश के 23 हजार लोगों ने दी टीबी को मात- डॉ. धन सिंह रावत>>खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन 15 मार्च से- रेखा आर्या>>कुमाऊँ की प्रसिद्ध खड़ी होली से मचाया धमाल>>उत्तराखंड : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के पुतले को बम से उड़ाने का वीडियो वायरल, विरोध के इस तरीके पर उठे सवाल>>जलवायु परिवर्तन संपूर्ण विश्व के लिए एक गंभीर चुनौती- सीएम>>उत्तराखंड के चार पर्वतीय स्थलों के लिए हेली सेवा शुरू>>इस बार होली पर बदलेगा मौसम का मिजाज, जहां एक ओर उड़ेगा गुलाल, वहीं दूसरी तरफ बरस सकते हैं बादल >>त्रियुगी नारायण में हेलीपैड और सड़क कनेक्टिविटी को मिलेगा सुधार>>क्या आप भी पकाते हैं इन चीजों को लोहे के बर्तन में, तो हो जाएँ सावधान, नहीं तो सेहत को हो सकता है नुकसान>>स्वस्थ युवा ही कर सकता है विकसित भारत में योगदान- कुसुम कण्डवाल>>पत्रकारों के स्वास्थ्य बीमा की दिशा में सरकार लेगी फैसला- डीजी>>सीएम के पूर्व ओएसडी पीसी उपाध्याय पर एक और मुकदमा दर्ज>>मुख्यमंत्री ने दिए ‘फिट उत्तराखंड’ अभियान चलाने के निर्देश>>अब पर्वतीय क्षेत्रों में नये शहरों की होगी स्थापना- आवास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल>>जो देश हमारे साथ जैसा करेगा, हम भी उसके साथ वैसा ही करेंगे – डोनाल्ड ट्रंप >>खनन विभाग से सेवानिवृत्त बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या का दून पुलिस ने किया खुलासा>>प्रदेश में पहली बार बनाया जाएगा स्वास्थ्य परिचालन केंद्र, सरकार ने दी मंजूरी >>राज्यपाल ने वसंत उत्सव की फोटो प्रदर्शनी के विजेताओं को प्रदान किए पुरस्कार >>बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला सोहम शाह की फिल्म ‘क्रेजी’ का जादू, दस दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपए >>भारतीय जनता पार्टी ने की जिलाअध्यक्षों की घोषणा, देखें लिस्ट 
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड में ठंड ने दी दस्तक, मुनस्यारी की उच्च हिमालयी चोटियों पर हुआ हिमपात

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 अक्टूबर 2020, शनिवार। अक्टूबर बीतने की ओर है। इसीके साथ ठंड ने भी दस्तक दे दी है। उत्तराखंड में कुमाऊं के चार जिलों में तापमान दस डिग्री से नीचे पहुंच गया है। तराई-भाबर के पारे में भी गिरावट शुरू हो गई है। हल्द्वानी समेत पूरे मैदानी क्षेत्रों में सुबह के समय गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा है। पर्वतीय जिलों में ऊंनी कपड़े निकल चुके हैं। मुनस्यारी की उच्च हिमालयी चोटियों पर हिमपात भी हुआ है।

मौसम विभाग के मुताबिक इस समय समूचे कुमाऊं में मौसम शुष्क बना हुआ है। हवा की दिशा परिवर्ती बनी हैं। हालांकि दिन में धूप खिलने से ठंड का असर कम है। धीरे धीरे तापमान में कमी आने लगी है। पंतनगर के तापमान में पिछले तीन दिनों में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली है। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। नवंबर के पहले पखवाड़े में मैदानी क्षेत्रों का तापमान 12 डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा। राते अधिक सर्द होने लगेंगी। पर्वतीय जिलों का तापमान छह से आठ डिग्री तक पहुंचने लगेगा।

रात के तापमान में गिरावट की तीन वजह

  • बादल छंट गए, आसमान साफ रहा
  • अरब सामगर से नमी आना कम हुई
  • हवा का रुख रात में उत्तर पूर्व रहा

कुमाऊं में कहां कितना रहा तापमान

मुक्तेश्वर                           9.5 डिग्री

पंतनगर                           15.9 डिग्री

अल्मोड़ा                          9.8 डिग्री

पिथौरागढ़                        9.9 डिग्री

नैनीताल                          12.0 डिग्री

चम्पावत                          8.1 डिग्री

हल्द्वानी                           17.8 डिग्री

बागेश्वर                            11.8 डिग्री

दिनभर में ऐसे लुढ़का पारा

अपराहन         3 बजे            29.2

शाम               5ः30 बजे       27.0

रात                8ः30 बजे        23.5

रात                11ः30 बजे       21.3

रात                2ः30 बजे        19.8

सुबह               6ः30 बजे       17.8

[box type=”shadow” ]

मुनस्यारी में ऊंची चोटियों पर हिमपात

सीमांत में मौसम का मिजाज बदल गया है। लगभग दो माह बाद हिमनगरी मुनस्यारी में वर्षा हुई और हिमालय की ऊंची चोटियों पर हिमपात हो रहा है। चोटियों पर हिमपात और मुनस्यारी में बारिश से ठंड ने दस्तक दे दी है। जिले के अन्य क्षेत्र में ही आसमान में हल्के बादल छाए हैं। इस बार मानसून काल में सितंबर माह सूखा रहा। मुनस्यारी में भी सितंबर माह के प्रथम सप्ताह में लगभग छह एमएम बारिश हुई थी। सितंबर माह में चोटियों पर एक बार हल्का हिमपात हुआ। तब से मौसम शुष्क रहा। सितंबर प्रथम सप्ताह के बाद तेज धूप पड़ रही थी। यहां तक कि उच्च हिमालय में भी दिन में तापमान अधिक रहने से चोटियों की बर्फ पिघलने लगी थी। चोटियों के निचले हिस्सों में कालिमा नजर आने लगी थी। एक बार फिर उच्च हिमालय में मौसम बदला। पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा, नंदा देवी, नंदा कोट, नंदा घूंघट, छिपलाकेदार सहित अन्य चोटियों पर हिमपात हुआ है।

[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!