Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

लम्पी रोग की रोकथाम हेतु पशुपालन विभाग द्वारा चलाया जा रहा है निःशुल्क वृहद टीकाकरण अभियान

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 सितम्बर 2022, बुधवार, हल्द्वानी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ० बी.एस. जंगपांगी ने बताया कि जनपद में लम्पी रोग की रोकथाम हेतु पशुपालन विभाग द्वारा निःशुल्क वृहद टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। पशुपालन विभाग द्वारा अब तक 30 हजार गोवंशीय पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है व वर्तमान में भी जारी है । विभाग के पास लगभग 80 हजार की संख्या में वैक्सीन भी उपलब्ध है, जो कि पर्याप्त है, आवश्यकता पड़ने पर अधिक वैक्सीन भी उपलब्ध हो जाएगी। उन्होंने कहा कि लम्पी वायरस को लेकर वर्तमान में जनपद की स्थिति सामान्य है। अधिक जानकारी के लिए सीवीओ डॉ बी एस जंगपांगी के नम्बर- 919412034597 पर सम्पर्क किया जा सकता है। इसके साथ ही पशुपालन विभाग द्वारा पशुपालकों को जागरूक भी किया जा रहा है।

➲ मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० जंगपांगी ने बताया कि पशु के शरीर का तापमान 106 डिग्री फारेनहाइट होना पशु को कम भूख लगना पशु के चेहरे, गर्दन, थन, पलकों समेत पूरे शरीर में गोल उभरी हुई गांठें पैरों में सूजन हो जाना लम्पी वायरस के लक्षण है।
➲ लंपी स्किन डिजीज को ‘गांठदार त्वचा रोग वायरस’ भी कहा जाता है। यह एक संक्रामक बीमारी है, जो एक पशु से दूसरे पशु को होती है। आसान शब्दों में कहें तो संक्रमित पशु के संपर्क में आने से दूसरा पशु भी बीमार हो सकता है। यह बीमारी कैप्री पौक्स नामक वायरस के चलते होती है। जानकारों की मानें तो मच्छर के काटने और खून चूसने वाले कीड़ों के जरिए यह बीमारी मवेशियों को होती है।
➲ उन्होंने लम्पी वायरस के सम्बन्ध में पशुपालकों को सचेत व जागरूक होने की सलाह देते हुए कहा कि अपने पशुआवास के नजदीक मच्छर व कीड़ो को पनपने न दे। साथ ही स्वच्छ्ता का विशेष ध्यान रखे जिससे कीट, मच्छर इस बीमारी को संक्रमित करने का वाहक न बन सके। यदि किसी कारणवश जानवर की लम्पी वायरस से मृत्यु हो जाती है तो जानवर को गड्ढे में डालते समय चूना व नमक का अवश्य छिड़काव करें।
➲ पशुपालक स्वस्थ पशु को रोगी पशुओं से हरहाल में अलग रखे व रोगी पशु के ईलाज हेतु निकटतम पशु चिकित्सीय केंद्र से परामर्श अवश्य ले जिससे समय से रोगी पशु का इलाज कर स्वस्थ किया जा सके।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!