Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादूनस्वास्थ

आजादी के महापर्व पर 15 से 22 अगस्त तक लगेगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

सीनियर फिजिशियन डॉ० एसडी जोशी, पराशर पैथोलॉजी एंड इमेजन सेंटर और विचार एक नई सोच सामाजिक संगठन की पहल

नि:शुल्क परामर्श और लैब में जाँच पर 70 प्रतिशत तक मिलेगी छूट

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 13 अगस्त 2023, देहरादून। उत्तराखंड के प्रख्यात सीनियर फिजिशियन और कार्डियोलॉजिस्ट डॉ० एसडी जोशी और पराशर पैथालाजी और इमेजिंग सेंटर के निदेशक डॉ० अंकित पराशर व डॉ० कनिका दत्ता पराशर आगामी 15 अगस्त 2023 से एक सप्ताह तक मरीजों के लिए नि:शुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन कर रहे हैं। यह कैंप वह आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में कर रहे हैं। इसके तहत जोगीवाला चौक स्थित उनके क्लीनिक पर गरीब और जरूरतमंद मरीजों का इलाज नि:शुल्क किया जाएगा। इसके अलावा पराशर पैथालाजी और इमेजिंग सेंटर के निदेशक डॉ० अंकित पराशर ने भी मरीजों की जाँच में 70 प्रतिशत तक छूट देने का ऐलान किया है। डॉ० एस.डी. जोशी ने कहा कि देश आजादी के 75वीं वर्षगांठ बना रहा है।

आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर आयोजित किया जा रहा नि:शुल्क स्वास्थ्य कैंप की शुरुआत 15 अगस्त से शुरू होगी और 22 अगस्त तक कैंप चलेगा। इस संबंध में देहरादून के हरिद्वार रोड स्थित अमोलाज रेस्तरां में आयोजित पत्रकार वार्ता में डॉ० जोशी ने बताया कि ऐसे में सामाजिक दायित्व की भावना के तहत यह कैंप आयोजित करने का निश्चय लिया है। उन्होंने कहा कि विचार एक नई सोच सामाजिक संगठन और पराशर पैथोलॉजी और इमेजिंग सेंटर संयुक्त रूप से यह शिविर चलायेंगे।

डॉ० जोशी ने कहा कि पहाड़ चलो अभियान के तहत जल्द ही उत्तरकाशी और चमोली में भी स्वास्थ्य शिविर लगाए जायेंगे। उल्लेखनीय है कि डॉ० एसडी जोशी 2020 से ही चलो गाँव की ओर अभियान भी चला रहे हैं। इस अभियान के तहत वह पर्वतीय जिलों के सुदूर गाँवों में नि:शुल्क हेल्थ कैंप लगाते हैं। इसमें विचार एक नई सोच सामाजिक संगठन भी मरीजों को दवायें और अन्य जाँच करवाने में मदद करता है। डॉ० जोशी ने अब तक चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी और पौड़ी के विभिन्न गाँवों में 30 से अधिक स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया है।

इस मौके पर पराशर पैथालाजी और इमेजिंग सेंटर के निदेशक डॉ० अंकित पराशर ने कहा कि आजादी के मौके पर उनका प्रयास था कि सैनिकों और उनके परिवार के लिए कुछ किया जायें। लेकिन सैनिकों को एमएच और अन्य पालीक्लीनिक में सभी सुविधायें मिल जाती हैं। ऐसे में विचार एक नई सोच संगठन के साथ मिलकर यह तय किया गया कि एक सप्ताह तक आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जरूरतमंद मरीजों की जांच में 70 प्रतिशत तक छूट दी जाए। अल्ट्रासांउड व पैथालॉजी जाँच में 70 प्रतिशत की छूट दी जायेगी। इसके साथ ही एमआरआई व सीटी स्कैन की जाँचों में पचास प्रतिशत की छूट प्रदान की जायेगी। पत्रकार वार्ता में विचार एक नई सोच सामाजिक संगठन के सचिव राकेश बिजिलवाण आदि मौजूद थे।

डॉ० पराशर के मुताबिक उनके लैब में यह छूट पूर्व सैनिकों, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों, पत्रकारों और उनके परिजनों, राज्य आंदोलनकारियों और उनके परिजनों, पदम पुरस्कार से सम्मानित लोगों और आर्थिक रूप कमजोर लोगों को यह सुविधा मिलेगी।

पराशर पैथोलॉजी की निदेशक डॉ० कनिका दत्ता पराशर ने कहा कि सामाजिक दायित्व की भावना के तहत उन्होंने यह प्रयास किया है। उनका मानना है कि समाज के वंचित लोगों को यदि सही और सस्ता इलाज मिल जाए तो यह एक बड़ी और सच्ची समाजसेवा होगी।

इस मौके पर विचार एक नई सोच संगठन के सचिव राकेश बिजिलवाण ने डॉ० अंकित पराशर और डॉ० कनिका दत्ता पराशर के इस सामाजिक मुहिम में जुड़ने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जल्दी ही पर्वतीय जिलों में भी स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!