Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

जहरीली टाफी खाने से कुशीनगर में 4 बच्‍चों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने दुःख जताया

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 मार्च 2022, बुधवार, कुशीनगर। कुशीनगर जिले के कसया थाने के गांव कुड़वा दिलीपनगर के सिसई टोला में बुधवार की सुबह जहरीली टाफी खाने से एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत हो गई। सुबह बच्चे सोकर उठे और घर के बाहर निकले तो उन्हें दरवाजे पर टाफियां व सिक्के मिले। बच्‍चों ने स‍िक्‍के और टाफी उठा ल‍िए। बाद में बच्‍चों ने टाफी को खा ल‍िया ज‍िसके बाद यह घटना हुई। मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने घटना पर दुख जताया है। पुल‍िस तीनों आरोप‍ितों को ग‍िरफ्तार कर ल‍िया है।

मृत बच्चों की पहचान रसगुल की पुत्री संजना छह वर्ष, स्वीटी तीन वर्ष, समर दो वर्ष और मायके आई रसगुल की बहन खुशबू के पुत्र आरुष पांच वर्ष के रूप में हुई है। मृत बच्चे अनुसूचित जनजाति लठ परिवार के हैं। घटना के संबंध में स्वजन का कहना है कि सुबह सात बजे बच्चे सोकर उठे और घर के बाहर आए तो दरवाजे पर टाफी और सिक्के बिखरे मिले। बच्चों ने सिक्के टाफी बटोर लिए। टाफी खाते ही बच्चे अचेत हो गए। अस्पताल तक पहुंचते-पहुचते उनकी मौत हो गई। टाफियां इस कदर जहरीली थीं कि रैपर पर बैठ रही मक्खियों की भी मौत हो जा रही थी।

स्वजन ने गांव के ही प्रेम, चौबस, बाला प्रसाद पर पुरानी रंजिश को लेकर हत्या करने का आरोप लगया है। दूसरी ओर घटना की जानकारी आम होते ही अधिक संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गए हैं। स्वजन के चीत्कार से गांव दहल उठा। एसडीएम कसया वरुण कुमार पांडेय ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम के संबंध में जानकारी प्राप्त की। एसडीएम ने बताया कि बहुत दुःखद घटना है। इसकी गहनता से छानबीन कराई जा रही है। जांच के बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कठोर कारवाई होगी।

बच्चों की टाफी खाने से हुई मौत के मामले का मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया। घटना पर दुख व्यक्त करते हुए जांचच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार को भी तत्काल सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। घटना के बाद हरकत में आई पुल‍िस ने तीनों आरोपितों को ग‍िरफ्तार कर ल‍िया है। खोजी कुत्‍तों लेकर पुल‍िस मौके पर पहुंची तो खोजी कुत्‍ते घटनास्थल से सीधे आरोपितों के घर पहुंचे। संदेह पुख़्ता होने पर पुलिस ने तीनों को ग‍िरफ्तार कर ल‍िया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!